फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBSE 12th Result 2020: Mathura toppers in cbse class 12th result

CBSE 12th Result 2020: मथुरा में राखी, हिमांशी और पायल बनीं जिला टॉपर, तीनों के 98.6 फीसदी अंक

Tue, 14 Jul 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
CBSE 12th Result 2020: Mathura toppers in cbse class 12th result
जिला टॉपर हिमांशी और पायल - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। मथुरा जिले में छात्राएं इस बार छा गईं। पहले पांच स्थानों पर 10 विद्यार्थियों में सात छात्राएं हैं। बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर नगला अक्खा की छात्रा पायल, आर्मी स्कूल की राखी और सरस्वती विद्या मंदिर कोसीकलां की हिमांशी ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है। 

विज्ञापन


दूसरे स्थान पर रतन लाल फूल कटौरी बालिका विद्यालय की छात्रा निकोलस और कोसीकलां की छात्रा भूमिका जैन रही हैं। दोनों छात्राओं ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। तीसरा स्थान बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर नगला अक्खा के नाम रहा। इस विद्यालय की रश्मि ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन



इस बार जिले में छात्रों को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा है। श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर के आयुष गोयल और केंद्रीय विद्यालय बाद के हर्षित ने 97.6 प्रतिशत के साथ यह कामयाबी हासिल की है। इस बार जिले में 7732 छात्र-छात्राओं ने 19 केंद्रों पर परीक्षा दी थी। अधिकांश विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के टॉप फाइव

हिमांशी - सरस्वती विद्या मंदिर कोसीकलां 98.6 प्रतिशत
पायल-बाबा कढ़ेरा सिंह सरस्वती विद्या मंदिर 98.6 प्रतिशत
राखी सिंह- आर्मी स्कूल 98.6 प्रतिशत
निकोलस- रतनलाल सरस्वती विद्या मंदिर 98 प्रतिशत
भूमि जैन- सरस्वती विद्या मंदिर कोसीकलां-98 प्रतिशत
रश्मि- बाबा कढ़ेरा सिंह सरस्वती विद्या मंदिर 97.8 प्रतिशत
आयुष गोयल-श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर 97.6 प्रतिशत
हर्षित केंद्रीय विद्यालय बाद 97.6 प्रतिशत
साक्षी अग्रवाल- रतन लाल फूल कटौरी बालिका विद्यालय 97.4
प्रशांत- श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर 97.4 प्रतिशत

आईएएस बनकर देश की करूंगी सेवा: रश्मि चौधरी

बाबा कढे़रा सिंह विद्या मंदिर नगला अक्खा की छात्रा रश्मिी चौधरी ने कला वर्ग में 97.8 अंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। जिला टॉप बनीं रश्मि सौंख के गांव नगरिया की रहने वाली हैं। टॉपर के पिता प्रेमपाल सिंह डायल 112 पर चालक हैं और मां सावित्री देवी ग्रहणी है। छात्रा रश्मि चौधरी ने बताया कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक और परिजनों को देती है। मैं आईएएस बन कर देश की सेवा करना चाहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed