फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBSE 12 Class Student Commits Suicide Jumped Infront Train firozabad news

Firozabad: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में अंक कम आए तो छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 15 May 2024 12:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 May 2024 12:41 PM IST
सार

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में कम अंक आने पर छात्र ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

 

विज्ञापन
CBSE 12 Class Student Commits Suicide Jumped Infront Train firozabad news
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में कम अंक आने पर झांसी के एक छात्र ने टूंडला स्टेशन के पास ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र गाजियाबाद में मामा के घर रहकर इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स कर रहा था। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


झांसी के तहसील मऊरानीपुर क्षेत्र के गांव उल्दन निवासी शिक्षक राजीव व्यास का 19 वर्षीय पुत्र संस्कार व्यास इंटरमीडिएट का छात्र था। इसी वर्ष उसने सीबीएसई की परीक्षा दी थी। इंटरमीडिएट परीक्षा के बाद वह इंजीनियरिंग करना चाहता था। इंग्लिश स्पीकिंग सही करने के लिए 20 दिन पूर्व वह अपने मामा राजनारायण निवासी गाजियाबाद के यहां कोचिंग करने पहुंच गया था। सोमवार दोपहर परीक्षा परिणाम आया था तो परीक्षा में उसके उम्मीद से कम 65 प्रतिशत अंक आए। इससे वह आहत था।
विज्ञापन


वहीं कम अंक आने पर उसकी मां वंदना देवी ने उसे कड़ी मेहनत करने व माेबाइल से दूर रहे को कहा था। वह दोपहर एक बजे के करीब अपनी मामी आरती से थोड़ी देर में लौटने की बात कहते हुए घर से निकल गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। मामा उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच छात्र संस्कार ने रात 8:15 बजे करीब टूंडला स्टेशन के निकट खंभा नंबर 1249/28 के पास दिल्ली की ओर से आ रही गरीबरथ एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन के मुताबिक छात्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। फिरोजाबाद जिला अस्पताल पहुंची मां वंदना, मामा राजनरायन व मामी आरती का रोते हुए बुरा हाल था। थाना प्रभारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि छात्र ने ट्रेन से कटकर जान दी है। मृतक छात्र के शव का पाेस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed