फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBSE 10th Result 2026: Offers Second Chance Experts Advise Parents Not to Pressure Students

UP: कम नंबर आए तो घबराएं नहीं, CBSE दे रहा दूसरा मौका, बच्चों पर दबाव न डालें; मनोवैज्ञानिकों ने दी ये सलाह

Thu, 16 Apr 2026 09:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 09:21 AM IST
सार

CBSE 10th Result 2026: कम अंक आने पर निराश होने के बजाय छात्र मई में दोबारा परीक्षा देकर अपना परिणाम सुधार सकते हैं। मनोवैज्ञानिकों ने अभिभावकों को बच्चों पर दबाव न डालने और उनका मनोबल बढ़ाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
CBSE 10th Result 2026: Offers Second Chance Experts Advise Parents Not to Pressure Students
CBSE 10th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कई छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जो किसी वजह से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। वहीं कुछ छात्र परिणाम में सुधार चाहते हैं उनके लिए मई में होने वाली बोर्ड की परीक्षा बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
Trending Videos

मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि अभिभावक परीक्षा में अंकों को सफलता का पैमाना न मानें और न ही अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से करें। ऐसा करने से बच्चे अवसाद में जा सकते हैं। इसके बजाय उनका उत्साहवर्धन करें जिससे वह परिणाम सुधार सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद मनमाफिक परिणाम न आने पर बड़ी संख्या में छात्रों को निराशा घेर लेती है। कई बार स्वास्थ्य या अन्य कारणों से भी बच्चे बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते। ऐसे में अभिभावकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। मनोवैज्ञानिकों की मानें तो अंक किसी भी बच्चे की मेधा या प्रतिभा का आकलन नहीं करते।
विज्ञापन

ऐसे तमाम उदाहरण हैं जहां बोर्ड में सामान्य प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं कॅरिअर में शीर्ष स्थानों तक पहुंचे। अभिभावकों को परिणाम के बाद बच्चे के व्यवहार पर नजर रखनी चाहिए। कई बार संवेदनशील बच्चे भावनाओं में बहकर खुद को नुकसान पहुंचा लेते हैं।
 

मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के मनोवैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र यादव बताते हैं कि प्रतियोगी परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए न्यूनतम अंक इसीलिए निर्धारित किए गए हैं ताकि बच्चों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। होली पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक संजय तोमर कहते हैं कि अब तो बोर्ड भी छात्रों को दूसरा मौका दे रहा है। अगर किसी छात्र को लगता है कि उसका परिणाम मनमाफिक नहीं आया तो वह मई में दोबारा परीक्षा दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed