{"_id":"5cd009cabdec2207843befa6","slug":"cbse-10th-result-2019-kaushal-singh-topper-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE 10th Result 2019: मथुरा के कौशल ने बनाई टॉपर्स की सूची में जगह, देश में पाया यह स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE 10th Result 2019: मथुरा के कौशल ने बनाई टॉपर्स की सूची में जगह, देश में पाया यह स्थान
Tue, 07 May 2019 08:33 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 May 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
पिता के साथ टॉपर कौशल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। मथुरा के छात्र कौशल सिंह ने 99.4 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर्स की सूची में अपनी जगह पाई है। इस सूची में कौशल सिंह ने 93वां स्थान पाया है।
मथुरा के श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र कौशल सिंह ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में 497 नंबर प्राप्त किए हैं। बेटे की कामयाबी पर परिवार में खुशी का माहौल है। देश में 93वां स्थान पाने पर कौशन को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
कौशल के पिता प्रेमपाल सिंह का कहना है कि उनके बेटे ने परीक्षा खत्म होने के बाद ही कह दिया था कि मेरे नम्बर अच्छे आएंगे। कौशल ने 10 घंटे तक पढ़ाई की है। कोचिंग के साथ घर पर भी पढ़ाई की। मोबाइल से वो दूर ही रहा।

फिरोजाबाद टॉपर आरुषि यादव
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के ज्ञानदीप इंटर कॉलेज शिकोहाबाद की छात्रा आरुषि यादव ने 99 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में टॉप किया है। आरुषि ने गणित, हिंदी और सामाजिक विज्ञान में 100-100 अंक हासिल किए हैँ। अंग्रेजी में 96 और विज्ञान में 99 अंक आए हैं।
एटा के असीसी कॉन्वेंट स्कूल के क्षितिज राजपूत ने 99 फीसद अंकों के साथ जिला टॉप किया है। जिले में दूसरे स्थान पर सेंटर पॉल्स स्कूल की अमीषा दीक्षित 98.फीसद अंक पाने में सफल रहीं। वहीं मैनपुरी में सुदिति ग्लोबल एकेडमी की खुशी यादव ने 98.3 फीसद अंक प्राप्त किए हैं।
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 29 मार्च तक आयोजित की थी। सोमवार दोपहर को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं। छात्र वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।