{"_id":"67ef5716bc2ccc07fa081add","slug":"cbi-team-interrogated-in-cantonment-on-second-day-tenders-scrutinized-2025-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: छावनी में सीबीआई टीम ने दूसरे दिन भी की पूछताछ, टेंडर खंगाले गए; कार्यालय में मची रही खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: छावनी में सीबीआई टीम ने दूसरे दिन भी की पूछताछ, टेंडर खंगाले गए; कार्यालय में मची रही खलबली
Fri, 04 Apr 2025 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Apr 2025 09:20 AM IST
सार
आगरा छावनी परिषद बोर्ड कार्यालय में सीबीआई की दस्तक से खलबली मची हुई है। टीम ने दूसरे दिन रसगुल्ला हाउस और रमाना शादी घर सहित टेंडर प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : अमर उजाला न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छावनी परिषद बोर्ड कार्यालय में बृहस्पतिवार सुबह से सीबीआई की टीम ने रसगुल्ला हाउस और रमाना शादी घर सहित टेंडर प्रक्रिया आदि की जानकारी ली। कर्मचारियों से पूछताछ कर बंगलों की फाइलें खंगाली। इससे दिनभर कार्यालय में खलबली मची रही।
सीबीआई की दो सदस्यीय टीम बुधवार को आगरा आई थी। छावनी क्षेत्र के बंगलों में अवैध निर्माण एवं खरीद फरोख्त आदि की जांच की थी। अधिकारियों से पूछताछ के साथ कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। बृहस्पतिवार को टीम मीटिंग हाॅल में बैठ गई। इंजीनियरों से रमाना मैरिज होम की फाइल मंगाई। आवंटन में हेराफेरी का अंदेशा जताया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: भाभी की बहन का कत्ल, फिर खुद को मारी गोली, जुनूनी इश्क ने उजाड़ दी दो परिवारों की खुशियां; दर्दनाक तस्वीरें...

टेंडर के बारे में ली जानकारी
टीम ने मूल्य कम कर चाैथी बार में टेंडर निकालने के बारे में गहनता से जानकारी ली। टेंडर कमेटी के सदस्यों को भी बुलाया गया। उनसे घंटों पूछताछ की गई। छावनी के बड़े बाबू और इंजीनियर से फाइलें मांगी। गहनता से सबूत जुटाते रहे। वहीं रमाना मैरिज होम और रसगुल्ला हाउस की फाइल को दोबारा देखा। छावनी के सभी विभागाध्यक्षों से उनके बैंक खातों की जानकारी मांगी है। सीबीआई की टीम शुक्रवार को भी छानबीन जारी रखेगी।
ये भी पढ़ें - UP: यूपी पुलिस में भर्ती होने के 40 महीने बाद दरोगा निर्भय की जाएगी नौकरी, सॉल्वर से दिलाई परीक्षा; FIR दर्ज

बाबू हैं सीबीआई के निशाने पर
सूत्र बताते हैं कि एक ही कुर्सी पर सालों से बैठे बाबू भी सीबीआई के निशाने पर हैं। उनकी संपत्ति का ब्योरा निकाला जा रहा है। सीबीआई के सवालों में फंसने पर कई कर्मचारी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का नाम बताने लगे। मगर, दस्तावेजों में वो फंस रहे हैं। दस्तावेजों में हस्ताक्षर के लिए उच्चाधिकारियों के नाम लेने वाले भी लोग रहे।