{"_id":"5c0917c8bdec2241c26342a1","slug":"cbi-s-raid-for-arresting-of-most-wanted-doctor-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोस्ट वांटेड डॉक्टर की तलाश में सीबीआई ने मारा छापा, आरोपी पर पांच लाख का है इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोस्ट वांटेड डॉक्टर की तलाश में सीबीआई ने मारा छापा, आरोपी पर पांच लाख का है इनाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Thu, 06 Dec 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के डॉक्टर हत्याकांड में फरार चल रहे एटा के डॉक्टर सुयश गुप्ता की तलाश में सीबीआई टीम गुरुवार को उसके घर पहुंची। हालांकि आरोपी का कोई पता नहीं लग सका। इससे सीबीआई टीम दिल्ली लौट गई। आरोपी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
घटना 25 अगस्त 2017 की है। दिल्ली के तीस हजारी सेंट स्टीफेंस अस्पताल में डॉक्टर शाश्वत पांडेय पुत्र संजय पांडेय की हत्या कर दी गई थी। हत्या का एटा के डॉक्टर सुयश गुप्ता पुत्र हरीश गुप्ता पर आरोप लगा है। घटना के बाद से सुयश गुप्ता फरार चल रहा है।
एटा में जीटी रोड पंजाब नेशनल बैंक के समीप आरोपी डॉक्टर का मकान है। हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम उसके मकान पर छापा मारा। हालांकि आरोपी डॉक्टर नहीं मिल सका। सीबीआई अफसरों ने उसके परिवार के लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि सीबीआई टीम डॉक्टर की तलाश में शहर आई थी। फरार चल रहे आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का इनाम है। उन्होंने बताया कि आरोपी के न मिलने के बाद टीम दिल्ली लौट गई।