{"_id":"63073f50165b254dba02a61f","slug":"caught-the-young-man-reached-girl-house-in-night-then-brutally-beaten-to-death-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Crime: रात में युवती के घर पहुंचे युवक को पकड़ा, फिर बेरहमी से पीट-पीटकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Crime: रात में युवती के घर पहुंचे युवक को पकड़ा, फिर बेरहमी से पीट-पीटकर कर दी हत्या
Thu, 25 Aug 2022 02:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Aug 2022 02:52 PM IST
सार
युवती के पिता ने बताया कि उसके कोई पुत्र नहीं है, आठ बेटियां हैं। दुर्गेश उसकी बेटियों को छेड़ता था। रात में उसके घर में घुस आया था।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि युवक रात के समय युवती के घर पहुंचा था। युवती के घरवालों ने उसे देख लिया। युवक को पकड़ने के बाद उसे जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी दंपती सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है घटना
गांव निवासी 24 वर्षीय दुर्वेश यादव बुधवार की रात करीब 12 बजे गांव की रहने वाली एक युवती के घर में घुस गया। वह युवती के कमरे में मौजूद है। इसकी जानकारी जब युवती की मां, पिता और बहनों को हुई तो सभी ने मिलकर उसे पकड़ लिया और कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहां कुछ देर में दुर्वेश ने दम तोड़ दिया। एएसपी विजय पाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवती की मां, पिता और एक बहन को हिरासत में लिया गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
तीन लोगों को लिया गया हिरासत में
मामले की जानकारी देते हुए एसपी मैनपुरी कमलेश दीक्षित ने बताया कि युवक बुधवार की रात युवती के घर में घुसा था, परिजन की पिटाई से घायल युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन