फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Caught doing illegal refilling with LPG

Agra News: रसोई गैस से अवैध रिफलिंग करते पकड़ा

Thu, 02 Mar 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 02 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Caught doing illegal refilling with LPG
कासगंज। आपूर्ति विभाग की टीम ने पुलिस के साथ अमांपुर मोहनपुर मार्ग पर रसोई गैस की अवैध रिफलिंग का मामला पकड़ लिया। टीम ने मौके से छह सिलिंडर, रिफलिंग मशीन सहित अन्य सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक रामशरण ने विभाग की टीम एवं पुलिस के साथ छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एक घर से अवैध रिफलिंग होते हुए मिली। इसके बाद टीम ने कारोबार करने वाले आरोपी राजेश के घर से सिलिंडर, रिफलिंग मशीन, इलेक्ट्रिक कांटा सहित रिफलिंग से जुड़ा समान मिला। जिसे जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

टीम ने आरोपी से पूछताछ की तो क्षेत्र के ही मनोज कुमार एवं फौजी गैस एजेंसी के साथ मिलकर यह कार्य किया जाता है। टीम ने घर से हो रहे अवैध रिफलिंग के कारोबार को गंभीरता से लिया है। इससे आसपास के क्षेत्रों के लिए खतरा हो सकता है। टीम ने कार्रवाई के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार करके जिला पूर्ति कार्यालय को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध रिफलिंग के खिलाफ लागातार अभियान चलाया जा रहा है। अमांपुर में जो मामला पकड़ा गया है उसके आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जिलाधिकारी के पास पत्रावली भेजी गई है। संजय कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed