{"_id":"8cc7668494bb0782fbb78b019de4e28d","slug":"catwalk-on-ramp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपनों के रैंप पर कॉन्फिडेंस की कैटवॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपनों के रैंप पर कॉन्फिडेंस की कैटवॉक
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 15 Jun 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह नजारा था श्री रत्नमुनि जैन इंटर कालेज, लोहामंडी के सभागार का।
विज्ञापन
रविवार को यहां विद्या कांति सेवा समिति की ओर से फैशन शो का आयोजन किया
गया। इसमें समिति के नि:शुल्क फैशन डिजाइनिंग कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त
करने वाली करीब तीन दर्जन युवतियों ने हिस्सा लिया। फैशन डिजाइनर निशा
वर्मा के निर्देशन में सभी ने खुद की ड्रेस डिजाइन की। शो में ईवनिंग गाउन,
लहंगा, ह्वाइट फ्रॉक, अनारकली प्लाजो, पटियाला सूट को पहनकर युवतियां ने
कैटवाक किया तो दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे।
छह राउंड में परिधानों का प्रदर्शन किया गया। बीच-बीच में ‘चूड़ी जो खनके हाथों में...’,‘हम हैं राही प्यार के फिर मिलेेंगे चलते-चलते...’ गानाें पर डांस हुआ। ईवनिंग गाउन में यासमीन, लहंगा-चोली में मोहिनी, ह्वाइट फ्राक में सोनी, अनारकली प्लाजो रिंकेश और पटियाला सूट में प्रियांशी को विजेता घोषित किया गया। निर्णायकों में बबिता चौहान, डॉ. हृदेश चौधरी, राखी कौशिक और दीप्ति सिंह शामिल रहीं। शो की अध्यक्षता मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार वशिष्ठ ने की।
समिति के संरक्षक प्रह्लाद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन अंकिता और श्रेया शर्मा ने किया। शो में पवन आगरी, डॉ. शिवानी मिश्रा, राधा शर्मा, अनु शर्मा, डॉ. नम्रता त्रिवेदी, संजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।