फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Caste dispute spread due to joke between friends on phone

Agra News: फोन पर दोस्तों की हंसी-मजाक से फैला जातीय विवाद

Tue, 16 Sep 2025 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Caste dispute spread due to joke between friends on phone

विज्ञापन



आगरा। गांव गिजोली में दो दोस्तों के बीच फोन पर हुए हंसी-मजाक ने गांव में जातीय विवाद पैदा कर दिया। दो जाति के लोगों में दो अलग-अलग दिन झगड़ा हुआ। अवैध हथियार लहराते वीडियो वायरल हुए।




ग्रामीणों ने बताया कि रामसेवक का भाई रोहित गांव के अर्जुन के साथ बाहर रहकर नौकरी करता है। 13 सितंबर की शाम को गांव के राजू और अर्जुन फोन पर बात कर रहे थे। दोनों हंसी-मजाक में गाली-गलौज करने लगे। राजू ने फोन पास बैठे बलवीर को दे दिया। उधर से अर्जुन राजू को गाली दे रहा था। बलवीर ने समझा अर्जुन उसे गाली दे रहा है।
विज्ञापन






बलवीर भी इधर से कुछ बोलने लगा तो अर्जुन ने गांव के ही साथ में नौकरी कर रहे रोहित को फोन दे दिया। दोनों में फोन पर ही कहासुनी हो गई। बलवीर रोहित की शिकायत करने उसके घर पहुंचा। वहां भाई रामसेवक से उसकी कहासुनी हो गई। यहीं से कहासुनी मारपीट में बदल गई। प्रशासन को गांव में पुलिस तैनात करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिजोली गांव में तीसरे दिन भी तनाव बरकरार
खंदौली(आगरा)। गिजोली गांव का विवाद तीसरे दिन भी शांत नहीं हो सका। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला अब जातीय रंग ले चुका है। हालात को देखते हुए बस्ती में पुलिस पिकेट तैनात है। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंग आरोपी लगातार उन पर राजीनामा का दबाव बना रहे हैं।
पुलिस ने 13 सितंबर को 8 लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज किए थे। पहला केस घायल रामसेवक के भाई राजकुमार की तहरीर पर लाखन, अजीत, ओमवीर और बलवीर के खिलाफ दर्ज हुआ। दूसरा केस 14 सितंबर को देवेंद्र की तहरीर पर गजेंद्र, हरेंद्र, हरीबाबू और हरीश के खिलाफ लिखा गया।
पुलिस ने वीडियो में तमंचा लहराते नजर आए अजीत समेत तीन आरोपियों ओमवीर और बलवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बाकी की तलाश जारी है। शनिवार को हुई मारपीट में रामसेवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। बचाव करने पहुंचे भूरी सिंह और सतेंद्र को रविवार सुबह खेत पर जाते वक्त आरोपियों ने घेरकर पीट दिया। दोनों अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।
इसी दौरान अजीत का तमंचा लहराने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने मामले को और तूल दे दिया। उधर, आरोपी पक्ष के लाखन सिंह का कहना है कि रामसेवक ने बलवीर को फोन पर गाली दी थी। इसकी शिकायत लेकर बलवीर उसके घर पहुंचा, जहां उल्टा उसके साथ ही मारपीट कर दी गई। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों ओर से केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। तीन आरोपियों का चालान किया है।


सोमवार की रात गांव का माहौल फिर गरमाया। आरोप है कि एक पक्ष के चार-पांच लोग खेतों में शौच के लिए गए थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया। किसी तरह भागकर जान बचाई। आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने फायरिंग भी की। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह का कहना है कि कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी, फायरिंग या मारपीट की बात सही नहीं है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।



गिजोली गांव में तनाव के कारण सोमवार को दिनभर अफवाह फैलती रहीं। सोशल मीडिया पर बार-बार झूठी सूचनाएं वायरल हुईं। शाम को अफवाह फैलाई गई कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और फरसों से हमला कर दिया है। रात में फिर अफवाह उड़ाई गई कि गांव में फायरिंग हुई है। सूचना पर थाना और सर्किल की पुलिस पहुंची लेकिन मामला गाली-गलौज का निकला।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed