गोशलपुर गहियर की प्रधान का जाति प्रमाणपत्र निरस्त
सार
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में गठित जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति ने अभिलेखों के आधार पर यह निर्णय लिया। सत्यापन समिति की रिपोर्ट शिकायतकर्ता को भी भेजी गई है।विकासखंड जागीर के गोशलपुर गहियर गांव निवासी किशनलाल कठेरिया ने प्रधान किशोरी देवी के अनुसूचित जाति धनगर के प्रमाण पत्र को फर्जी होने की शिकायत डीएम से की थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि प्रधान गड़रिया जाति की हैं।
विज्ञापन