{"_id":"6630f4083998e4b5670482d1","slug":"cash-theft-by-breaking-house-locks-in-broad-daylight-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-116721-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिनदहाड़े मकान के ताले तोड़कर नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिनदहाड़े मकान के ताले तोड़कर नकदी चोरी
Tue, 30 Apr 2024 07:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 30 Apr 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े मकान के ताले तोड़कर नकदी चोरी
- सिविल लाइन क्षेत्र में हुई वारदात, पीड़ित ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सिविल लाइन चौकी क्षेत्र स्थित एक मकान के ताले तोड़कर मंगलवार की सुबह चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। चोर अलमारी और बक्सों में रखी हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। स्कूल से बच्चे के घर आने के बाद जानकारी हो सकी। दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से स्थानीय लोग दहशत में हैं। पीड़ित की ओर से तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की गई है।
कोतवाली क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। आए दिन कोई न कोई वारदात अपराधियों के बढ़ते हौंसले का सबूत दे रहीं हैं। सिविल लाइन बिजली घर के सामने मकान बना कर रह रहे अनुपम मिश्रा और उनकी पत्नी मंगलवार की सुबह नौकरी पर गए थे। बच्चे भी पढ़ने के लिए स्कूल चले गए थे। मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने दिनदहाड़े मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात अंजाम दी।
कमरे में रखी अलमारी को भी लॉक तोड़कर खोल लिया। बच्चों के घर आने के बाद चोरी की जानकारी हो सकी। अनुपम ने बताया कि चोर पर्स में रखे करीब 8500 रुपये व अन्य सामान चोरी कर ले गए। वारदात से स्थानीय लोग दहशत में हैं। वारदात से लोगों में आक्रोश व्याप्त है, गृहस्वामी की ओर से तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की गई है।