{"_id":"65bcda0506c772e5cb0b69ef","slug":"cash-stolen-from-donation-box-by-breaking-the-locks-of-the-temple-in-nagla-kashi-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-111782-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगला काशी में मंदिर के ताले तोड़ दानपात्र से नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगला काशी में मंदिर के ताले तोड़ दानपात्र से नकदी चोरी
Fri, 02 Feb 2024 05:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 02 Feb 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
नगला काशी में मंदिर के ताले तोड़ दानपात्र से नकदी चोरी
-ग्रामीणों में पनपा आक्रोश, सर्वराकार ने कोतवाली में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गांव नगला काशी स्थित एक मंदिर के ताले तोड़ कर चोर दानपात्र में रखी नकदी आदि सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के संबंध में सर्वराकार की ओर से तहरीर दी गई।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोहाई निवासी शिवम ने नगला काशी स्थित एक मंदिर का जीर्णेाद्धार कराया है। मंदिर में ग्रामीणों की आस्था है, रोजाना श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार की देर रात चोरों ने मंदिर के ताले तोड़ दिए। मंदिर में लगे दानपात्र को तोड़ कर उसमें रखी नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मंदिर से चोरी करने वालों को जल्द गिरफ्तार करे। सर्वराकार शिवम की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और जल्द खुलासे की मांग की है।