फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cash Collection Company Employee Ran Away With One Crore And 36 Lakhs Rupees

Agra: 1.36 करोड़ रुपये लेकर भागा कैश कलेक्शन कंपनी का कर्मचारी, विदेश जाने की थी तैयारी, इस तरह प्लान हुआ फेल

Fri, 30 Dec 2022 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 10:26 AM IST
सार

कर्मचारी को यह कैश बैंक में जमा करना था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों से कैश लेने के बाद वह फरार हो गया। घटना की जानकारी से कंपनी कर्मचारियों में हड़कंप है। उन्होंने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। 
 

विज्ञापन
Cash Collection Company Employee Ran Away With One Crore And 36 Lakhs Rupees
आरोपी कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का 1.36 करोड़ रुपये लेकर फरार हुआ कर्मचारी विवेक कुमार विदेश जाने की तैयारी में था। उसके पासपोर्ट का पुलिस ने सत्यापन भी कर दिया था। पासपोर्ट जारी होने वाला था, इससे पहले वारदात कर दी। अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए होटलों की भी मदद ले रही है। नेपाल बॉर्डर तक पुलिस की टीमें लगी हैं।

विज्ञापन


विवेक कुमार कंपनी के लिए कैश जमा करने का काम करता था। मंगलवार को भी वह 1.36 करोड़ कैश लेकर गया था। मगर, जमा नहीं किया। कंपनी प्रबंधक के पता करने पर कैश लेकर भागने की जानकारी हुई। उसका सीसीटीवी कैमरों में फुटेज मिला। वो बाइक पर बोरा रखकर जाता नजर आया। पुलिस की कई टीम आरोपी की तलाश में लगी हैं। पड़ताल में सामने आया कि विवेक ने पासपोर्ट के लिए आवेदन कर रखा था। पासपोर्ट ऑफिस से पता चला कि पासपोर्ट अभी जारी नहीं हुआ है। अगर, पासपोर्ट बन चुका होता तो वो कैश गबन करने के बाद विदेश भी भाग सकता था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mathura: पत्नी को मनाने के लिए सर्द रात में ससुराल की दहलीज पर बैठा रहा पति, सुबह मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलों की पुलिस को किया अलर्ट

आरोपी विवेक के नेपाल की तरफ जाने की आशंका जाहिर की गई। इस पर पुलिस ने नेपाल बॉर्डर तक के जिलों की पुलिस को अलर्ट किया है। होटलों को भी फोटो भेजी गईं हैं। सोशल मीडिया पर भी फोटो डाली गई है। बस और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए गए हैं। 

कुछ सुराग मिले हैं

 डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि फरार हुए कर्मचारी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। कुछ सुराग मिल गए हैं। इन पर टीम कार्य कर रही हैं। सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed