{"_id":"6aa85d846aebe42f57054d3c","slug":"cash-and-jewelry-stolen-after-breaking-the-lock-of-the-house-agra-news-c-25-1-agr1008-1159974-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मकान का ताला तोड़कर 66 हजार की नकदी और गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मकान का ताला तोड़कर 66 हजार की नकदी और गहने चोरी
Tue, 15 Sep 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
अछनेरा। थाना क्षेत्र के झारौठी गांव में रविवार रात एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 66 हजार रुपये की नकदी और चांदी के गहने चोरी कर लिए। इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दीवान ने बताया कि गांव में उनके दो मकान हैं। रविवार रात वह अपने दूसरे मकान में सोने के लिए चले गए थे। इसी दौरान पीछे से चोर उनके खाली पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। सोमवार सुबह जब वह घर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर उन्हें करीब 66 हजार रुपये की नकदी, पायल और आधा किलो चांदी गायब मिली। उन्होंने तुरंत घटना की शिकायत थाना अछनेरा पुलिस से की। वहीं मकान में चोरी की जानकारी होते ही गांववालों की भी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया।
पीड़ित की शिकायत पर अछनेरा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चोरों का पता लगाया जा रहा है। -शैलेंद्र सिंह, एसीपी अछनेरा।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर अछनेरा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चोरों का पता लगाया जा रहा है। -शैलेंद्र सिंह, एसीपी अछनेरा।