{"_id":"60e1313f67f9300e51791d36","slug":"cash-and-jewellery-stolen-in-the-engagement-of-trainee-ips-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: प्रशिक्षु आईपीएस की लगन सगाई में फोटो खिंचा रहा था परिवार, तभी हो गई बड़ी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: प्रशिक्षु आईपीएस की लगन सगाई में फोटो खिंचा रहा था परिवार, तभी हो गई बड़ी घटना
Sun, 04 Jul 2021 09:25 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Jul 2021 09:25 AM IST
सार
शातिर चोरों ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया, जब लगन सगाई समारोह में आए रिश्तेदार और परिवार के लोग फोटो खिंचा रहे थे। दो शातिर होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में कैंट स्टेशन रोड स्थित होटल ग्रांड से शनिवार रात को प्रशिक्षु आईपीएस की लगन सगाई समारोह में नकदी-जेवरात से भरा बैग चोरी कर लिया गया। होटल के अंदर सीसीटीवी कैमरे बंद थे। बाहर लगे कैमरे की फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर रॉकेश त्यागी और सविता त्यागी का सदर क्षेत्र के डिफेंस एस्टेट में ईश्वर नर्सिंग होम है। उनके बेटे अभिनव त्यागी प्रशिक्षु आईपीएस हैं। उनकी हैदराबाद अकादमी में ट्रेनिंग चल रही है। शनिवार को होटल ग्रांड में उनके लगन सगाई का कार्यक्रम था।
विज्ञापन
रात तकरीबन 10:30 बजे होटल के हॉल में परिवार के लोग फोटो करा रहे थे। डॉक्टर सविता त्यागी के पास एक बैग था, जिसमें नकदी-जेवरात और मोबाइल रखा था। वे लोग फोटो खिंचाने लगे। सविता त्यागी ने बैग रख दिया। तभी दो युवक बैग लेकर चले गए। डॉक्टर सविता त्यागी ने शोर मचाया।
विज्ञापन
बैग लेकर जाते दो युवक कार्यक्रम की वीडियोग्राफी और होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में आ गए हैं। परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि दो युवक बैग ले जाते नजर आए हैं। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।