फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case was filed against Mukhtar Ansari in Agra twenty four years ago in Agra

Crime: मुख्तार अंसारी के खिलाफ 24 साल पहले आगरा में दर्ज हुआ था मुकदमा, बैरक में मिली बुलेटप्रूफ जैकेट, मोबाइल

Sat, 29 Apr 2023 10:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 10:28 PM IST
सार

आगरा में मुख्तार अंसारी के खिलाफ 24 साल पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। उस समय प्रशासनिक अधिकारियों ने सेंट्रल जेल में छापेमारी की तो मुख्तार की बैरक से बुलेटप्रूफ जैकेट, मोबाइल और सिम मिले थे। 
 

विज्ञापन
case was filed against Mukhtar Ansari in Agra twenty four years ago in Agra
मुख्तार अंसारी के खिलाफ 24 साल पहले आगरा में दर्ज हुआ था मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मुख्तार अंसारी के खिलाफ आगरा में 24 साल पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। मऊ से पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी अभी बांदा जेल में बंद है। 24 साल पहले केंद्रीय कारागार में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने छापा मारा था। आरोप था कि पूर्व विधायक की बैरक की तलाशी में बुलेटप्रूफ जैकेट, मोबाइल और सिम बरामद हुए थे। केस में गवाही चल रही है।

विज्ञापन

तत्कालीन थानाध्यक्ष ने दर्ज कराया था केस

मामला 18 मार्च, 1999 का है। पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी केंद्रीय कारागार में निरुद्ध थे। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने छापा मारा था। मुख्तार अंसारी की बैरक की तलाशी ली थी। इस दौरान बुलेटप्रूफ जैकेट, मोबाइल और सिम बरामद किया था। थाना जगदीशपुरा में तत्कालीन थानाध्यक्ष शिवशंकर शुक्ला ने केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन

चार के बयान दर्ज होना बाकी है

मामला विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। केस में गवाही चल रही है। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से आरोपी की पेशी कराई जा रही है। इसमें अगली सुनवाई अब 18 मई को है। केस में कुल 25 गवाह हैं। अब तक 17 गवाहों के बयान दर्ज हो सके हैं। चार के बयान दर्ज होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हो चुकी है गवाही

कोर्ट में वादी शिवशंकर शुक्ला, तत्कालीन डीएम आरके तिवारी, एसएसपी सुबेश कुमार सिंह, एसपी सिटी डीसी मिश्रा, एडीएम सिटी एके सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पीएन दुबे, मुख्य चिकित्साधिकारी एके सक्सेना, वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार केदारनाथ, उप जेलर कैलाशचंद, उप निरीक्षक रूपेंद्र गौड़, खंदौली निवासी जगवीर सहित 17 लोगों की गवाही हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed