{"_id":"668593048a1652bf7b0d9998","slug":"case-should-also-be-registered-against-baba-in-hathras-stampede-case-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-117465-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हाथरस भगदड़ मामले में बाबा पर भी हो केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हाथरस भगदड़ मामले में बाबा पर भी हो केस दर्ज
Wed, 03 Jul 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने हाथरस में हुए भोले बाबा के सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में मृतकों को सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं भोले बाबा पर भी केस दर्ज कराए जाने की मांग की। वहीं अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
चेयरमैन सत्येंद्रपाल सिंह बैस ने कहा कि हाथरस के फुलरई गांव में सत्संग में बड़ी संख्या में बाबा के भक्त पहुंचे। जिसको लेकर प्रशासन और आयोजकों द्वारा लापरवाही की गई। जिसके कारण इतना बढ़ा हादसा हो गया। इस हादसे में सबसे बढ़ा दोषी भोले बाबा हैं, जिनके कारण इतनी बढ़ी भीड़ जुटी। हादसे में लगभग सवा सौ लोगों की मौत हो गई। जो मुकदमा पंजीकृत किया गया है उसमें आयोजक एवं सेवादार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन तथाकथित भोले बाबा के खिलाफ रिपोर्ट नहीं है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो। इस हादसे के कारण अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कमल कुमार यादव, ओम प्रकाश सिंह, केशव मिश्रा, यश प्रताप सिंह, पंकज चतुर्वेदी, आशीष दीक्षित, रोहित सक्सेना, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
बार एसोसिएशन ने दी भगदड़ में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि
कासगंज। कासगंज बार एसोसिएशन ने हाथरस सत्संग में मृतक हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। वहीं बैठक कर कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। दो मिनट का मौन रख कर मृतक आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि हाथरस सत्संग में हुई भगदड़ की घटना बहुत दुखद है। अधिवक्ताओं ने मृतकों के परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस घटना से सबक लेने की जरूरत है। बड़े आयोजनों से पूर्व हर तरह की तैयारी की जानी चाहिए। बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि सभी अधिवक्ता बुधवार को कार्य से विरत रहेंगे। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कार्य नहीं किया और शोक सभा में दो मिनट मौन रखकर मृतकों की आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की। हादसे को लेकर कई तरह के सवाल उठाए। इस दौरान महासचिव चेतन चौहान, कोषाध्यक्ष चूरामणि, ललित वाष्र्णेय, अभिषेक कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार शर्मा, रोहित सक्सेना सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।
आजाद गांधी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने जताया शोक
कासगंज। आजाद गांधी इंटर कॉलेज में बुधवार को शोक सभा हुई। इसमें हाथरस भगदड़ घटना में मृतकों को छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने श्रद्धांजलि दी और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रधानाचार्य रईस अहमद हाशिमी ने कहा कि यह हादसा दुखद है। माया देवी स्कूल में हुई शोक सभा में भी मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई है। इस दौरान प्रधानाचार्य शिव कुमार, प्रबंधक जसवीर यादव, अजय अटल, लोकेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
व्यापार मंडल ने भी प्रकट की संवेदनाएं
अमांपुर। कस्बे के सहावर रोड पर व्यापार मंडल ने शोकसभा में पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की। सत्संग के बाद भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं व्यापारियों ने घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष राकेश पाराशर, नगर अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, अवधेश स्वर्णकार, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, आकाश गुप्ता सर्राफ आदि व्यापारी मौजूद रहे। संवाद