{"_id":"67d1c744bae317639e018a3d","slug":"case-registered-in-kotwali-regarding-robbery-from-a-couple-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-133553-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दंपती से लूट के मामले में कोतवाली में दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दंपती से लूट के मामले में कोतवाली में दर्ज हुआ केस
Wed, 12 Mar 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
मैनपुरी। कस्बा बिछवां स्थित रिश्तेदारी से वापस लौटते समय सोमवार देर शाम नगला निरंजन के रहने वाले दंपती से लूट के मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वारदात कुरावली रोड पर अपाचे सवार दो बदमाशों ने अंजाम दी थी, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये पहचान के प्रयास कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला निरंजन के रहने वाले आकाश कुमार सोमवार को पत्नी के साथ कस्बा बिछवां के गांव नगला जीसुख रिश्तेदारी में गए थे। शाम के समय जब दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र में मैनपुरी कुरावली मार्ग रंगपुर के पास अपाचे सवार दो बदमाशों ने महिला के गले में पड़ी सोने की चेन व मंगलसूत्र लूट की वारदात अंजाम दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश शहर की ओर भाग निकले थे। उक्त घटना के बाद पीड़ित आकाश की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी, एसपी सिटी राहुल मिठास ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए खुलासे के प्रयास में जुटी है।