फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case registered for kidnapping of teenage girl

Agra News: किशोरी को अगवा करने का केस दर्ज

Fri, 03 May 2024 07:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 May 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Case registered for kidnapping of teenage girl
किशोरी को अगवा करने का केस दर्ज
विज्ञापन

कुरावली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी के लापता होने के बाद परिजन की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पिता की ओर से बृहस्पतिवार को दूसरी तहरीर देकर पुत्री को नाबालिग बताया गया। पुलिस ने किशोरी को अगवा करने का केस दर्ज कराया है।

एक गांव निवासी एक लड़की 22 मार्च को लापता हो गई थी। परिजन ने काफी तलाश किया लेकिन अभी तक कोई पता नहीं लग सका। परिजन की ओर से थाने में पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। इस बीच बृहस्पतिवार को पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उनकी पुत्री नाबालिग है और उसकी जन्मतिथि एक मई 2008 है। जब शिकायत दर्ज कराई थी, तब उन्हें पुत्री के नाबालिग होने के संबंध में जानकारी नहीं थी। पुत्री के उम्र संबंधी साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किशोरी को अगवा कर ले जाने का मामला तरमीम किया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने किशोरी व उसे ले जाने वाले की तलाश शुरू कर दी है। परिजन ने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पुत्री को जल्द ढूंढे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed