फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case registered for fraud of five crores in the name of fish farming in agra

पांच करोड़ की ठगी: मछली पालन के नाम पर छह राज्यों के किसान हुए शिकार, आगरा में मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Dec 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Dec 2021 12:04 AM IST
सार

आगरा में 92 किसानों से ठगी का मामला सामने आया है। इन किसानों से मछली पालन में रकम दोगुनी का झांसा देकर रुपये लिए गए। ठगी का पता चलने पर पीड़ितों ने थाना सदर में शिकायत की। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
case registered for fraud of five crores in the name of fish farming in agra
थाना सदर के बाहर खड़े पीड़ित किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जनपद में मछली पालन के नाम पर पांच करोड़ से अधिक की ठगी की गई है। आरोपियों ने दोगुना मुनाफे का लालच दिया था। थाना सदर में 92 पीड़ितों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन

आगरा के डिफेंस कॉलोनी निवासी हरिपाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने 11 लाख रुपये लिए थे। उन्होंने तालाब की खोदाई करा ली। इसमें पानी का खर्च कंपनी ने उठाने की बात कही थी। मगर, शर्त रखी थी कि मछली डालने के बाद ही खर्च दिया जाएगा। 
विज्ञापन

'सिर्फ दो किस्त आईं'
45 दिनों में तालाब तैयार होने के बाद कंपनी खाते में 74000 या 37500 रुपये देगी। इस कारण उन्हें तालाब तैयार करने में हुए पानी का खर्च खुद ही उठाना पड़ा था। इसके बाद चौकीदार भी रखा था। पानी और चौकीदार पर हर महीने 12 हजार रुपये खर्च हो रहे थे। दो किस्त आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किस्त आना बंद हो गईं। तब से वो भटक रहे थे। एसएसपी ऑफिस में शिकायत के बाद थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके साथ 91 पीड़ितों ने भी थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि तकरीबन पांच करोड़ की धोखाधड़ी की गई है।

थाना सदर के एसएसआई सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुकदमे में पीड़ितों के प्रार्थनापत्रों को शामिल किया जाएगा। सभी से धोखाधड़ी से संबंधित साक्ष्य लिए जाएंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 

छह राज्यों के किसान हुए ठगी के शिकार  
पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि कंपनी के कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के किसानों को अपना शिकार बनाया। उनसे बोला गया था कि मछली पालन में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलेगा। 

मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा, राजगढ़, धार, सागर आदि जिलों में ठगी की गई थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी कंपनी के सीएमडी बिजेंद्र कश्यप को चार दिसंबर को गुरुग्राम से पकड़ लिया था। पुलिस की पूछताछ में पता चला था कि आरोपी ने अपने दोस्त विनय शर्मा के साथ मिलकर कंपनी बनाई थी। उसे कंपनी में सीईओ बनाया था।

कर्ज लेकर कंपनी को दी थी रकम 
सेवला के रहने वाले डॉ. रामअवतार, शाहगंज के राजेंद्र आदि ने कंपनी की स्कीम की जानकारी होने पर रकम जुटाई थी। कर्ज भी लिया था। इसके बाद 11-11 लाख रुपये जमा करा दिए थे। कर्ज देने वाले घरों के चक्कर लगा रहे हैं। इसी तरह से कागारौली, सैंया, सदर, शमसाबाद, इरादतनगर, सिकंदरा, डौकी आदि के पीड़ितों के साथ हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed