फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case registered against unknown person in connection with death of two sisters in Agra

बहनों की मौत का मामला: 'शिवानी नहीं मिल रही है, घर नहीं आएंगे', भाई को आखिरी बार किया था कॉल; कही थी ये बातें

Fri, 17 May 2024 11:12 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 17 May 2024 11:12 PM IST
सार

पुलिस ने किरन और सरिता के शवों के पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार शाम को शव गांव में पहुंचे। इस पर कोहराम मच गया। परिजन ने दोनों का अंतिम संस्कार किया। उधर, पिता महेश ने शुक्रवार को थाना बरहन में बेटी शिवानी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
 

विज्ञापन
Case registered against unknown person in connection with death of two sisters in Agra
सरिता और किरन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बरहन में दिल्ली हावड़ा रेल लाइन पर यूट्यूबर सरिता (20) और उनकी बहन किरन (22) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आया है। दोनों बहनें छोटी बहन शिवानी को तलाशने के लिए घर से निकली थीं। उसके नहीं मिलने पर भाई राहुल को फोन कर घर नहीं आने की बात कही थी। 

विज्ञापन


भाई कुछ कर पाता, उससे पहले ही ट्रेन से कट गईं। पुलिस को भाई राहुल के बयान और कॉल डिटेल से इस संबंध में जानकारी मिली है। हालांकि परिजन ट्रेन की चपेट में आने से मौत की बात कह रहे हैं। शिवानी का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। मामले में पिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बरहन के गांव गोहिला निवासी महेश की बेटियों सरिता और किरन के शव बृहस्पतिवार रात को दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर नगला गोकुल और विरूनी के मध्य मिले थे। वहीं, सबसे छोटी 17 वर्षीय बेटी शिवानी का पता नहीं चला था। एसीपी एत्मादपुर डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि परिजन से बयान लिए गए। सुबह आठ बजे शिवानी दांत में खून आने पर दवा लेने के लिए डॉक्टर के पास जाने की कहकर घर से निकली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे बाद बड़ी बहनों ने फोन किया। शिवानी ने कुछ देर में आने के लिए कहा। मगर, बहनों ने उससे वीडियो कॉल पर बात करने को कहा। मगर, उसने वीडियो कॉल रिसीव नहीं की। उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। मां के आने पर सरिता और किरन शिवानी की तलाश में निकल गईं। मगर, शाम तक शिवानी का पता नहीं चला। मृतक बहनों के बड़े भाई राहुल कमला नगर में रहते हैं। 

उन्होंने पुलिस को बताया कि शाम 5:30 बजे सरिता-किरन ने कॉल करके शिवानी के नहीं मिलने के बारे में बताया। कहा कि उसने ठीक नहीं किया है। उसने बेइज्जती करा दी है। अब वो भी घर नहीं आएंगी और अपनी जान दे रही हैं। इस पर राहुल ने समझाने का प्रयास किया। उसे पास से ट्रेन गुजरने की आवाज भी सुनाई दे रही थी। आवाज बंद होने पर उसने दोबारा कॉल किया, तब एक रेलवे पुलिसकर्मी ने रिसीव की। उन्होंने दोनों के ट्रेन की चपेट में आकर मृत्यु के बारे में बताया।

अपहरण का मुकदमा दर्ज
पुलिस ने किरन और सरिता के शवों के पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार शाम को शव गांव में पहुंचे। इस पर कोहराम मच गया। परिजन ने दोनों का अंतिम संस्कार किया। उधर, पिता महेश ने शुक्रवार को थाना बरहन में बेटी शिवानी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। हालांकि किसी को नामजद नहीं किया है। एसीपी ने बताया कि शिवानी की तलाश में टीम को लगाया है। लखनऊ के एक युवक पर शक है। सरिता और किरन ने इंटरमीडिएट किया था, जबकि शिवानी दसवीं कर रही है।


इंस्टाग्राम पर मिलीं रील
ट्रेन की चपेट में आईं दोनों बहनें इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वीडियो बनाती थीं। मृतक सरिता की इंस्टाग्राम पर सरिता चौहान के नाम से आईडी है। इसमें 324 पोस्ट, 4652 फालोअर्स, 32 फोलोविंग है। 324 पोस्ट में एक पोस्ट ऐसी भी है, जिसमें वह रेलवे लाइन पर पर नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed