फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case registered against three for beating brother-in-law to death over buffalo and jewelery dispute

Agra News: भैंस और जेवरात के विवाद में बहनोई की पीटकर हत्या में तीन पर केस दर्ज

Wed, 20 Aug 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 20 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Case registered against three for beating brother-in-law to death over buffalo and jewelery dispute
कुरावली। थाना क्षेत्र के तिमनपुरा गांव में भैंस के लिए रुपये और जेवरात के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की सोमवार को की गई बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या के मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

देवपुरा थाना औंछा निवासी विनोद कुमार ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया है कि उनका भाई सर्वेश कुमार तिमनपुरा स्थित अपनी ससुराल गए थे। सर्वेश अपनी पत्नी निर्मला देवी से भैंस की बिक्री से मिले एक लाख रुपये और कुछ जेवरात वापस लेने की बात कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान सर्वेश की पत्नी निर्मला देवी ने अपने परिजनों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद उनके ससुराली सोनवीर, प्रेमा देवी और रमेश चंद्र ने मिलकर सर्वेश को घर के अंदर लाठी-डंडों और बेलचे से बुरी तरह मारा-पीटा। हमले में गंभीर रूप से घायल सर्वेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई विनोद कुमार की तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया है। एसपी देहात राहुल मिठास के अनुसार पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed