फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case registered against satsangis who created ruckus during administration action in Agra

अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर: सत्संगियों के खिलाफ एक और केस; पश्चिम बंगाल, दिल्ली के 38 वाहनों का ब्योरा भी दर्ज

Sat, 23 Sep 2023 11:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 11:07 PM IST
सार

आगरा में अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया गया। हंगामा करने वाले सत्संगियों के खिलाफ एक और केस किया गया है। साथ ही पश्चिम बंगाल, दिल्ली में रजिस्टर्ड 38 वाहनों का ब्योरा भी दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
case registered against satsangis who created ruckus during administration action in Agra
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर: सत्संगियों के खिलाफ एक और केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के जगनपुर और खासपुर मुस्तकिल में प्रशासन की कार्रवाई के दौरान बवाल करने वाले सत्संगियों के खिलाफ प्रशासन ने एक और केस दर्ज कराया है। थाना न्यू आगरा में राजस्व विभाग की टीम ने बलवे के लिए उकसाने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, रास्ते पर कंटीले तार लगाकर पशु क्रूरता अधिनियम का उल्लंघन और धक्कामुक्की एवं शांतिभंग करने की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। इसमें 10 सत्संगियों को नामजद किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल, दिल्ली में रजिस्टर्ड 38 वाहनों का ब्योरा भी दर्ज कराया है।

विज्ञापन


तहसीलदार सदर की ओर से थाना न्यू आगरा में दी तहरीर में कहा गया है कि शनिवार को राजस्व विभाग की टीम सरकारी रास्तों पर अवैध कब्जा हटाने के लिए बेदखली की कार्रवाई की। राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग ने टीम के जाने के बाद फिर से अवैध गेट, कांटेदार तार और दीवार लगाकर कब्जा कर लिया है। यह कृत्य भूमाफिया प्रकृति का है।
विज्ञापन


सत्संग सभा के अनूप श्रीवास्तव और आरबी यादव के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों के आने और बलवे के लिए जनता को उकसाने का प्रयास किया गया। सत्संग सभा ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। राजस्व विभाग, पुलिस टीम के साथ धक्कामुक्की की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे में ये हुए नामजद-

  • प्रवीन कुमार, स्वामी नगर
  • देवेश भटनागर, प्रेम नगर
  • मेहर केसरवानी, दयालबाग
  • गुरुचरन सिंह, गुरुग्राम
  • अक्षत सत्संगी, पुरुषोत्तम नगर
  • सरन प्रकाश गुप्ता, स्वामी नगर
  • लक्की सत्संगी
  • सुरेश सेक्रेटरी, अदनबाग
  • सौरभ राणा
  • गुरुदेव सिंह सिद्धू

 

दिल्ली, बंगाल में पंजीकृत वाहनों से आए सत्संगी

प्रशासन ने राधास्वामी सत्संग सभा के खिलाफ शनिवार को कराई एफआईआर में वाहनों का ब्योरा भी दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि इन वाहनों से खासपुर और जगनपुर में सत्संगी गेट लगाने के लिए और बवाल के प्रयास के लिए पहुंचे थे। इनमें दिल्ली और बंगाल में पंजीकृत वाहन भी हैं। प्रशासन ने वाहनों की वीडियो रिकाॅर्डिंग भी कराई है। ड्रोन के जरिए एक-एक व्यक्ति और वाहन के साथ पूरी कार्रवाई का वीडियो फुटेज सुरक्षित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed