फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case registered against health department clerk in Ayodhya

Agra News: स्वास्थ्य विभाग के लिपिक पर अयोध्या में मुकदमा हुआ दर्ज

Sun, 20 Oct 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 20 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Case registered against health department clerk in Ayodhya
मैनपुरी। सीएमओ कार्यालय मैनपुरी में तैनात एक लिपिक के विरुद्ध अयोध्या के सीएमओ ने अयोध्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन पर अभिलेख गायब करने का आरोप लगाया गया है। जानकारी होने के बाद सीएमओ कार्यालय में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन

अयोध्या जिले से वर्ष 2021 से स्थानांतरित होकर आए मुहम्मद अकमल खां मैनपुरी सीएमओ कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात हैं। उनके खिलाफ अयोध्या के सीएमओ डॉ. संजय सिंह ने कोतवाली अयोध्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि अयोध्या के सीएमओ कार्यालय में तैनाती के दौरान मोहम्मद अकमल खान आयुष्मान भारत योजना के पटल का कार्य देखते थे। उनके द्वारा उक्त पटल से संबंधित अभिलेख गायब कर दिए गए हैं। वर्तमान में आयुष्मान मित्रों द्वारा उच्च न्यायालय में पूर्व में हुई नियुक्ति से संबंधित एक वाद दायर किया गया। अभिलेख न होने के कारण न्यायालय को सही तथ्य प्रस्तुत नहीं किया जा सका। वर्ष 2021 में इनका स्थानांतरण मैनपुरी सीएमओ के अधीन हो गया, लेकिन अब तक इनके द्वारा कार्यालय को चार्ज प्राप्त नहीं कराया गया। इसको लेकर कई बार पत्राचार भी किए गए। इस संबंध में जब लिपिक मोहम्मद अकमल से जानकारी की गई तो उनका कहना था कि न्यायालय में अपना बचाव करने के उद्देश्य से सीएमओ अयोध्या द्वारा गलत तरीके से उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जबकि स्थानांतरण होने के दौरान वह संबंधित पटल लिपिक को सभी अभिलेख उपलब्ध कराकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed