फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case registered against father, son and daughter on charges of fake marks sheet

Agra News: फर्जी अंकपत्र के आरोप में पिता, पुत्र और पुत्री के विरुद्ध मामला दर्ज

Wed, 19 Apr 2023 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case registered against father, son and daughter on charges of fake marks sheet
किशनी। विद्यालय प्रबंधक पर अपने पुत्र व पुत्री को फर्जी अंकपत्र द्वारा नौकरी दिलाने का आरोप लगाया गया है। एक साल में तीन परीक्षाएं पास कराईं गईं। न्यायालय के आदेश पर कन्नौज निवासी एक व्यक्ति ने किशनी थाने में पिता, पुत्र और पुत्री के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी सुघर सिंह ने सीजेएम कोर्ट कन्नौज में शिकायत दी। इसमें कहा कि गांव के अशोक कुमार सौरिख स्थित महादेव प्रसाद महाविद्यालय हुसैनपुर सौरिख में कार्यरत हैं। पास ही गंगा सिंह महाविद्यालय हैै। दोनों ही विद्यालयों के प्रबंधक एक ही हैं। अशोक कुमार गंगा सिंह महा विद्यालय के प्रबंधक का कार्य भी देखते हैं। बताया कि अशोक के पुत्र हिमांशू उर्फ वेदांश फर्जी एवं कूट रचित प्रपत्रों व अंकतालिकाओं के आधार पर प्राथमिक विद्यालय गपचरिया विकास खंड हसेरन कन्नौज में अध्यापक बना बैठा है। पुत्री लक्ष्मी भी फर्जी एवं कूट रचित कागजातों के आधार पर विकास खंड किशनी के प्राथमिक विद्यालय नगला अहिर में नौकरी कर रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि लक्ष्मी ने 2013/14 में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा महादेव प्रसाद महाविद्यालय हुसैनपुर सौरिख से पास की थी। उसी साल 2014 में बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा लक्ष्मी शाक्य के नाम से संस्थागत छात्रा के तौर पर गंगासिंह महाविद्यालय सुल्तानपुर हुसैनपुर सौरिख से उत्तीर्ण की। जिसकी अंकतालिका में लक्ष्मी के स्थान पर किसी अन्य महिला की फोटो लगी हैै। उनका आरोप है कि लक्ष्मी ने 2016 में एक ही वर्ष में तीन परीक्षाएं पास की हैं जो संभव नहीं है। कुछ परीक्षा लक्ष्मी के नाम से तो कुछ लक्ष्मी शाक्य के नाम से पास की गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि फर्जी अंकतालिकाओं के सहारे नौकरी लगबाने में अशोक तथा उसका पुत्र देवांश बराबर का भागीदार है। लक्ष्मी ने सारी परीक्षाएं उक्त दोनों विद्यालयों के माध्यम से ही पास कीं और विभाग को धोखा देते हुए सरकारी नौकरी प्राप्त की। पुलिस ने अशोक कुमार, लक्ष्मी तथा हिमांशू उर्फ वेदांश के खिलाफ धोखाधड़ी तथा साजिश करने सहित कई धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लक्ष्मी देवी की शिकायत पूर्व में प्राप्त हुई थी। जांच के बाद लक्ष्मी देवी की सेवा समाप्त की जा चुकी है।
दीपिका गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed