फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case on 50 students of llb first year

एलएलबी प्रथम वर्ष के 50 छात्रों पर मुकदमा

Fri, 15 Jul 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 15 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
case on 50 students of llb first year
अंबेडकर ‌व‌िव‌ि - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कैलाश नाथ सिंह के कार्यालय में तोड़फोड़ और सरकारी अभिलेखों को नष्ट करने के मामले में थाना हरीपर्वत में एलएलबी प्रथम वर्ष के 50 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें, एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा में इस वर्ष कई छात्र फेल हो गए थे। इस पर छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं के पुन: मूल्यांकन की मांग की थी। कुलपति ने उत्तर पुस्तिकाओं के फिर से मूल्यांकन के लिए समिति का गठन किया था। समिति जांच संबंधी कार्रवाई कर रही थी कि छह मई को बड़ी संख्या में छात्र कुलपति कार्यालय पर ज्ञापन देने आए। मगर, कुलपति के नहीं मिलने पर परीक्षा नियंत्रक कैलाश नाथ सिंह के कार्यालय में पहुंच गए। उनके नहीं मिलने पर आक्रोशित छात्रों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी थी। इस दौरान कई पत्रावलियां फाड़ दीं। महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट कर दिए। फर्नीचर और कूलर में तोड़फोड़ कर दी। तीन अलमारियों को नुकसान पहुंचाया था। परीक्षा नियंत्रक ने बुधवार को थाना हरीपर्वत में 50 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed