{"_id":"66b0aa85e2d8588bd2069a50","slug":"case-of-offering-ganga-water-at-taj-mahal-in-agra-came-to-light-once-again-woman-also-waved-saffron-flag-2024-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देखें Video: ताजमहल में फिर चढ़ाया गंगाजल, सावन के सोमवार पर मुख्य गुंबद में किया जलाभिषेक; लहराया भगवा झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखें Video: ताजमहल में फिर चढ़ाया गंगाजल, सावन के सोमवार पर मुख्य गुंबद में किया जलाभिषेक; लहराया भगवा झंडा
Mon, 05 Aug 2024 11:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:11 PM IST
सार
ताजमहल में एक बार फिर जल चढ़ाने का मामला सामने आया है। सावन के सोमवार पर मुख्य गुंबद में जलाभिषेक किया। भगवा झंडा लहराया।
विज्ञापन
ताजमहल में फिर चढ़ाया गंगाजल: लहराया भगवा झंडा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल पर तीन दिन के अंदर दूसरी बार सुरक्षा तार-तार हो गई। सोमवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने ताजमहल के मुख्य गुंबद पर पहले गंगाजल चढ़ाया, फिर भगवा झंडा लहरा दिया। गुंबद पर तैनात सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शनिवार को हिंदू महासभा के दो सदस्यों ने ताज पर गंगाजल चढ़ाने का दावा किया था।
विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार को हिंदू महासभा की महिला अध्यक्ष मीरा राठौर दोपहर में ताजमहल पहुंचीं। अपने साथ बोतल में भरकर लाए गंगाजल को मुख्य गुंबद पर चढ़ाया और बाहर मेहमानखाने की ओर की रेलिंग पर खड़े होकर भगवा झंडा लहरा दिया। इस दौरान की गई नारेबाजी को सुनकर सीआईएसएफ के जवान दौड़ पड़े और मीरा राठौर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
मीरा राठौर को सीआईएसएफ ने ताजगंज पुलिस के सुपुर्द किया। एक सप्ताह पहले भी मीरा राठौर सोरों से कांवड़ लेकर ताज के पश्चिमी गेट पर पहुंची थीं, लेकिन पुलिस ने बैरियर पर ही रोक दिया था। नोकझोंक हुई थी। उसके बाद शनिवार को हिंदू महासभा के दो सदस्यों श्याम और वीनेश ने ताज में मुख्य गुंबद के भूमिगत तहखाने की सीढ़ियों पर गंगाजल चढ़ाया था। दोनों युवकों को पुलिस ने जेल भेजा था।