फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case of molestation and assault of women came to light on dance floor in rooftop restaurant in Agra

Agra: रूफटॉप रेस्टोरेंट में डांस फ्लोर पर महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट, चार गिरफ्तार; वीडियो भी आया सामने

Tue, 14 Nov 2023 11:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Nov 2023 11:02 PM IST
सार

आगरा में ताजगंज थाना क्षेत्र में रूफटॉप रेस्टोरेंट में डांस फ्लोर पर महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो सामने आया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
case of molestation and assault of women came to light on dance floor in rooftop restaurant in Agra
Agra: रूफटॉप रेस्टोरेंट में डांस फ्लोर पर महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित मॉलीक्यूल रूफटॉप रेस्टोरेंट के डांस फ्लोर पर सोमवार रात को मैनपुरी के कारोबारी परिवार की महिलाओं के साथ नशे में धुत युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। कारोबारी और महिलाओं के विरोध पर मारपीट करने लगे। इससे महिलाएं चीखने लगीं। रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के रोकने पर भी नहीं माने। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चार युवकों को मौके पर पकड़ लिया। मुकदमा दर्ज कर हवालात में डाल दिए गए।

विज्ञापन


मैनपुरी के कारोबारी ने बताया कि वह अक्सर आगरा आते रहते हैं। दिवाली पर भी आए थे। उनके साथ परिवार की चार महिलाएं और बालिका थी। रात तकरीबन 11:30 बजे मॉलीक्यूल रूफटॉप रेस्टोरेंट में खाना खाने चले गए। वे रेस्टोरेंट में डांस फ्लोर पर खड़े थे। इसी दौरान एक युवक आया। वह महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- 'जीवन इतना सस्ता': फिरोजाबाद में 200 रुपये के लिए पिता-पुत्र ने युवक को दी दर्दनाक मौत, अब जेल में कटेंगे दिन
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर महिलाएं अपनी कुर्सियों पर बैठ गईं, मगर युवक सामने कुर्सी लगाकर बैठ गया। सभी को घूरने लगा। इस बारे में रेस्टोरेंट के बाउंसर को बताया। बाउंसर युवक को अपने साथ लेकर चले गए। 15 मिनट बाद ही युवक फिर आ गया, उसके साथ 4-5 युवक और थे।

सभी उनसे अभद्रता करने लगे। विरोध पर मारपीट कर दी। इससे महिलाएं चीखने लगीं। रेस्टोरेंट में भी अफरातफरी मच गई। युवकों ने शराब की बोतल तोड़कर मारने का इशारा किया। कुर्सी भी उठा ली। तकरीबन आधा घंटे तक हंगामा होता रहा। कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर चार युवकों को पकड़ लिया, दो भाग निकले।

शांतिभंग में गिरफ्तारी

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर चार लोगों की गिरफ्तारी की है। इनमें मलपुरा निवासी योगेंद्र कुमार, नितिन सिंह, सेवला सराय निवासी राहुल कुमार, पचगाई खेड़ा निवासी भूपेंद्र हैं। आरोपियों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई। चारों युवक एक साथ जिम करते हैं। इसके बाद पार्टी करने गए थे। नशे में हरकत कर दी।

वीडियो हुआ वायरल

रूफटॉप रेस्टोरेंट में हुई घटना का मंगलवार को वीडियो वायरल हो गया। यह दो मिनट 20 सेकंड का है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कारोबारी परिवार के साथ अभद्रता की जा रही है। महिलाएं रोकने का प्रयास कर रही हैं। एक युवक कुर्सी भी उठा लेता है। रेस्टोरेंट के कर्मचारी भी आ गए हैं। एक युवक मारपीट के लिए दौड़ रहा है। उसे पकड़कर कर्मचारी बाहर ले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed