फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case of molestation against state spokesperson of BKU Swaraj

Agra News: भाकियू स्वराज के प्रदेश प्रवक्ता पर छेड़छाड़ का मुकदमा

Wed, 17 Sep 2025 02:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Case of molestation against state spokesperson of BKU Swaraj
अमांपुर। भारतीय किसान यूनियन स्वराज के प्रदेश प्रवक्ता भीष्मपाल सिंह पर एक गांव की महिला ने नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटी को आरोपी भीष्मपाल सिंह आते-जाते समय छेड़ता है। 12 सितंबर की शाम करीब 5 बजे बेटी ट्यूशन पढ़कर घर वापस आ रही थी। इस दौरान रास्ते में कासगंज रोड पर अशोकपुर पुलिया के पास आरोपी ने बेटी को जबरन रोक लिया। अश्लील हरकत करते हुए उसका हाथ पकड़ा और छेड़छाड़ की। बेटी ने इसका विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी उन्हें दी। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश में जुटी है। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। किसान संगठन स्वराज पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय समेत आठ पदाधिकारियों को पुलिस अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। इसके बाद संगठन में एक के बाद एक इस्तीफे हो रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के डर से पदाधिकारी संगठन छोड़ रहे हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed