{"_id":"6535fb5ae69a53be2b0a55d5","slug":"case-of-misdeeds-of-divorced-woman-on-pretext-of-helping-has-come-to-light-in-agra-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सपने दिखाकर महिला के करीब आया... फिर दिखाया पापी चेहरा; किया घिनौना काम और बनाया वीडियो, कर रहा ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपने दिखाकर महिला के करीब आया... फिर दिखाया पापी चेहरा; किया घिनौना काम और बनाया वीडियो, कर रहा ब्लैकमेल
Mon, 23 Oct 2023 11:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:35 AM IST
सार
आगरा में एक युवक सपने दिखाकर महिला के करीब आया। फिर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बनाया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
महिला क्राइम (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक ने तलाकशुदा महिला को मदद के बहाने झांसे में ले लिया। नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बना ली। ब्लैकमेल कर चार साल तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी व परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति से तलाक हो चुका है। वह एक स्कूल में नौकरी करके बच्चों का पालन पोषण कर रही है। 2019 में उसके बच्चे की तबीयत खराब हुई। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां मदद के बहाने नवल किशोर ने दोस्ती कर ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: जिसे लड़का समझ की आंखें चार, उसकी हकीकत पता चली तो हवा हो गया छात्रा का इश्क; पढ़ें पूरी कहानी
विज्ञापन
इसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर पीड़िता के अश्लील फोटो खींचे और वीडियो बना ली। ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। पुलिस कार्रवाई करने गई तो आरोपी के परिवार वाले आ गए और शादी कराने का भरोसा दिया। लेकिन इसके बाद बहाने बनाकर टालते रहे।
यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
पीड़िता ने दबाव बनाया तो आरोपी मारपीट कर उसके घर से नकदी व गहने लेकर भाग गया। पीड़िता आरोपी के गांव पहुंची तो पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।