फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case of indecency with women and high voltage drama has come to light during raid of SOG in Agra

UP: एसओजी का हाई वोल्टेज ड्रामा, सीसीटीवी की डीवीआर तोड़ा, महिलाओं से अभद्रता; पीड़ित बोले- नशे में थे सभी लोग

Thu, 27 Jun 2024 01:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 01:17 PM IST
सार

दबिश के दौरान एसओजी का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। घर में घुसते ही सीसीटीवी की डीवीआर तोड़ा। महिलाओं से अभद्रता की। पीड़ित बोले- सभी लोग नशे में थे। 

विज्ञापन
case of indecency with women and high voltage drama has come to light during raid of SOG in Agra
UP: दबिश के दौरान एसओजी का हाई वोल्टेज ड्रामा - फोटो : video grab

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एसओजी की दबिश में धक्का मुक्की का मामला सामने आया है। ताजगंज में बुधवार शाम हुई चेन स्नेचिंग के आरोपी को पकड़ने थाना किरावली के कस्बा मिढ़ाकुर में पहुंची सिटी एसओजी को पसीने छूट गए। आरोपी के परिवार की महिलाओं से एसओजी टीम की मारपीट हुई। कपड़े फाड़ डाले गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसओजी ने आरोपी के परिजन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उधर, आरोपी के परिजन ने अभद्रता, मारपीट, कपड़े फाड़ने, बुजुर्ग को पीटने को आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ताजगंज के एकता चौकी इलाके में 24 जून को चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी। पुलिस ने मिढ़ाकुर के गोपाल व मनीष जाटव को चिह्नित किया। सिटी एसओजी बुधवार शाम करीब छह बजे गोपाल को पकड़ने उसके घर पहुंची। सादे कपड़ों में टीम ने गोपाल के बारे में पूछताछ की तो परिवार की महिलाएं पहुंच गईं। एसओजी ने गोपाल को पकड़ने की कोशिश की तो महिलाएं भिड़ गईं। बाद में थाने से भी पुलिस मौैके पर पहुंच गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

चार पुलिसकर्मियों को चोट, दो के कपड़े फटे
एसओजी प्रभारी ने थाना किरावली पर 10 नामजद लोगों के खिलाफ उपद्रव, सरकारी कार्य में बाधा एवं हमला करने आदि धाराओं में केस दर्ज कराया है। दर्ज केस में बताया है कि आरोपी गोपाल को पकड़ने के लिए पहुंचे तो 25-30 अज्ञात लोग लाठी-डंडा लेकर आ गए। सभी ने एक राय होकर टीम पर हमला कर दिया। जिसमें उप निरीक्षक राजकुमार बालियान, कॉन्स्टेबल रवि, गौतम, अंकित के चोट आई हैं। वहीं हमले में एसओजी प्रभारी हरीश कुमार शर्मा और एक अन्य पुलिसकर्मी के कपड़े भी फट गए।

महिलाओं से बदसलूकी, बुजुर्ग की पिटाई
आरोपी के परिवार की महिलाओं ने आरोप लगाया कि एसओजी ने लड़कियों और महिलाओं से बदसलूकी की। कपड़े फाड़ डाले। उन्हें पीटा। आरोपी के बुजुर्ग पिता को भी पीटा गया। इसके बाद उन्होंने टीम का विरोध किया।

गोपाल पर दर्ज हैं कई केस
थानाध्यक्ष किरावली के अनुसार आरोपी गोपाल पर जनपद के विभिन्न थानों में लूट और चोरी के केस दर्ज हैं। चेन स्नेचिंग की घटना स्मार्ट सिटी कैमरे में कैद हो गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही है। थानाध्यक्ष ताजगंज ने बताया कि आरोपी गोपाल को जेल भेज दिया है। उसके साथी मनीष जाटव निवासी मिढ़ाकुर थाना किरावली को भी पकड़ने के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed