फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case of indecency with former BSA: Principal sent to jail suspended

पूर्व बीएसए से अभद्रता का मामला : जेल भेजे गए प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

Fri, 26 Jul 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Jul 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case of indecency with former BSA: Principal sent to jail suspended
मैनपुरी। कंपोजिट विद्यालय नाहिली के इंचार्ज प्रधानाध्यापक को पुलिस ने पूर्व बीएसए से अभद्रता के मामले में जेल भेज दिया है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक के जेल भेजे जाने की जानकारी के बाद बीएसए ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक के न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हो चुके थे।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय नाहिली के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश कुमार का 6 दिसंबर 2021 को तत्कालीन बीएसए कमल सिंह से विवाद हो गया था। विवाद के बाद बीएसए कमल सिंह ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक के विरुद्ध थाना घिरोर में 7 दिसंबर 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला न्यायालय में चल रहा था। न्यायालय से राजेश कुमार के गैर जमानती वारंट जारी हो चुके थे। 20 जुलाई 2024 को पुलिस ने दोपहर एक बजे उन्हें स्कूल से हिरासत में लेने के बाद जेल भेज दिया। खंड शिक्षाधिकारी घिरोर ने इसकी जानकारी 24 जुलाई को बीएसए दीपिका गुप्ता को दी। बीएसए ने शुक्रवार को राजेश कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


बीआरसी पर किया गया संबद्ध
बीएसए ने शुक्रवार को जारी किए निलंबन आदेश में कहा है कि कारागार से जमानत के बाद राजेश कुमार बीआरसी घिरोर पर संबद्ध रहेंगे। बीएसए ने मामले की जांच भी बैठाई है। खंड शिक्षाधिकारी मैनपुरी रवि प्रकाश को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed