फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case of fraud of Rs 78.92 lakh registered against former BSP leader and son

Agra News: पूर्व बसपा नेत्री और पुत्र पर 78.92 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज

Tue, 29 Jul 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 29 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Case of fraud of Rs 78.92 lakh registered against former BSP leader and son
मैनपुरी। पूर्व बसपा नेत्री कमलेश कुमारी और बेटे आशीष पर 78.92 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

गांव खरपरी निवासी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में आवास विकास काॅलोनी निवासी पूर्व बसपा नेत्री कमलेश कुमारी और पुत्र आशीष कुमार से एक प्लॉट का सौदा किया था। भुगतान के बाद से प्लॉट पर उनका कब्जा चला आ रहा था। तभी पता चला कि आरोपियों ने प्लॉट पर इंडियन बैंक मैनपुरी शाखा से लोन ले रखा है। लोन नहीं चुकाने पर 1बैंक ने 22 जनवरी को नीलामी की तिथि निर्धारित कर दी।

इस बीच धोखाधड़ी के एक मामले में कमलेश कुमारी को 7 जनवरी 2025 को तेलंगाना पुलिस पकड़ ले गई। नीलामी रोकने के लिए कहा तो आशीष ने जवाब दिया कि मां जेल में हैं। लोन का रुपया जमा कर दो। मां के जेल से आने के बाद रुपये वापस कर देंगे। उन्होंने आशीष के कहने पर 20 जनवरी को लोन का 78.92 लाख रुपये का लोन जमा कर दिया। जेल से छूटने के बाद जब रुपये वापस मांगे तो कमलेश कुमारी और पुत्र आशीष झगड़ा करने लगे। उन्हें झूठे एससी-एसटी के केस में फंसाने की धमकी दी। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिव प्रताप की शिकायत पर आरोपी पूर्व बसपा नेत्री व पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed