फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case of fraud of one crore has come to light by forming dry fruits and spice company in Agra

Big Fraud: ड्राई फ्रूट्स और स्पाइस कंपनी बनाकर एक करोड़ का आर्डर दिया, माल लेने के बाद ताला लगाकर फरार

Wed, 10 May 2023 02:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 May 2023 02:31 PM IST
सार

आगरा में ड्राई फ्रूट्स और स्पाइस कंपनी बनाकर एक करोड़ का आर्डर दिया। माल लेने के बाद आरोपी ऑफिस में ताला लगाकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
case of fraud of one crore has come to light by forming dry fruits and spice company in Agra
Agra News: ड्राई फ्रूट्स और स्पाइस कंपनी बनाकर एक करोड़ की ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ड्राई फ्रूट्स और स्पाइस कंपनी बनाकर एक करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फर्जी कंपनी बनाई और एक करोड़ के मसाले का आर्डर दिया। माल आने के बाद अकाउटेंट का तबीयत खराब बताई और बाद में पैसा देने की बात कही। इसके दो दिन बाद ऑफिस बंद करके भाग गए। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है। 

विज्ञापन


ड्राई फ्रूट्स और स्पाइस बनाने की एक बड़ी कंपनी छोटी कंपिनयों को थोक माल सप्लाई करती है। इसी तरह की लाइफ स्पाइस इंडिया कंपनी के अधिकारी दिल्ली निवासी नवीन झा ने हरीपुर थाने में तहरीर दी। बताया कि आगरा में दो छोटी कंपनियों के ऑफिस हैं। हलवाई की बगीची इलाके में उनके गोदाम हैं। उन्होंने कंपनी को एक करोड़ रुपये का आर्डर दिया। ऑर्डर देने पर 30 फीसदी नगद भुगतान किया। जबकि 70 फीसदी पैसा माल आने पर देने का वादा किया। 

विज्ञापन

नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

माल पहुंचने के बाद कंपनी ने अकाउंटेंट की तबीयत खराब बताई। उस समय भुगतान नहीं किया। जबकि माल ले लिया। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी सोमवार को ऑफिस बंद करके फरार हो गए। फर्जीवाड़ा करने वाली कंपनी फॉर्मर फ्रेश एंड स्पाइस के नाम से रजिस्टर्ड थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरुग्राम निवासी सौरभ, संदीप, अनिल, ललित, राजवीर, तान्या, रीना, प्रवीण और संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काजू का आर्डर दिया था, उसका भी पेमेंट नहीं किया

उन्होंने बताया कि ठगी के शिकार कंपनी के लोग आगरा में मौजूद हैं। मामले में पुलिस ने जांच कर रही है। कंपनी अधिकारी और कर्मचारियों के बारे में पता किया गया है। आरोपी कंपनी ने एक अन्य कंपनी को एक हजार किलो काजू का आर्डर दिया था। काजू की कीमत 7,47,000 थी। उसका पेमेंट करने से पहले भी कंपनी फरार हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed