फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case of demanding money for post-mortem reached court hearing on 2 April

शवों का सौदा: पोस्टमार्टम के लिए लिए रुपये मांगने का मामला पहुंचा कोर्ट, इस तारीख को सुनवाई

Sat, 30 Mar 2024 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 10:01 AM IST
सार

पोस्टमार्टम के लिए रुपये मांगने का मामला कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में सुनवाई के लिए  2 अप्रैल की तारीख दी गई है। 
 

विज्ञापन
Case of demanding money for post-mortem reached court hearing on 2 April
court new - फोटो : istock

विस्तार

आगरा में पोस्टमार्टम के लिए रुपये मांगने के मामले में अधिवक्ता ने सीएमओ और पोस्टमार्टम करने वाले अज्ञात लोगों के नाम से सीजेएम सुधा यादव की कोर्ट में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। प्रार्थनापत्र की सुनवाई के बाद कोर्ट ने थाने से आख्या मांगकर 2 अप्रैल को सुनवाई की तारीख नियत कर दी।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने सीजेएम सुधा यादव की कोर्ट में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। इसमें बताया गया कि 11 फरवरी को न्यू आगरा थाना क्षेत्र के न्यू लॉयर्स कॉलोनी निवासी तरुण चौहान ने मां बृजेश चौहान और बेटे कुशाग्र की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर शाम 5 बजे तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। जल्दी पोस्टमार्टम करने को कहा तो साफसफाई के नाम पर 2000 रुपयों की मांग की गई। बिना रुपये दिए पोस्टमार्टम नहीं होने की धमकी दी। 1500 रुपये लेने के बाद ही पोस्टमार्टम किया। घटना की शिकायत सीएमओ की गई थी। डिप्टी सीएमओ पीयूष जैन ने बयान लिए थे लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त को शिकायत पत्र भेजे। तब सीएमओ ने कहा कि दोषियों के पट से हटाकर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed