CHC में स्वास्थ्यकर्मियों की वसूली: 'बधाई हो बेटी जन्मी है...निकालो 1500 रुपये' हाथ जोड़ने के बाद 500 में माने
आगरा में CHC में स्वास्थ्यकर्मियों की वसूली का मामला सामने आया है। प्रसव के बाद महिला से बोले- बधाई हो बेटी जन्मी है...निकालो 1500 रुपये। परिजन के पैसे नहीं थे। उनके हाथ जोड़ने के बाद 500 में माने।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा के पिनाहट में प्रसव कराने के लिए वसूली की सीएमओ से शिकायत के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी बाज नहीं आ रहे हैं। अब बिचपुरी सीएचसी में भी बच्चे के जन्म के बाद रुपये मांगने का मामला सामने आया है। यहां एक महिला से बेटी के जन्म के बाद 1500 रुपये मांगे गए। बड़ी मिन्नतें करने के बाद 500 रुपये में माने।
जच्चा-बच्चा से नहीं मिलने देने की देते धमकी
अमरपुरा निवासी तुलसा ने बताया कि मंगलवार को भतीजे जगवीर की पत्नी रीना ने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि प्रसव के बाद स्वास्थ्यकर्मी ने कक्ष के बाहर 1500 रुपये मांगे। विरोध करने पर स्वास्थ्यकर्मी ने जच्चा-बच्चा से नहीं मिलने देने की धमकी दी। तुलसा ने बताया कि काफी मिन्नतें करने के बाद स्वास्थ्यकर्मी 500 रुपये में माने।
यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई
सीएचसी प्रभारी बोले-नहीं मिली कोई शिकायत
वहीं, नगला पातीराम निवासी सुशीला ने भी स्वास्थ्यकर्मी पर उनसे 1100 रुपये मांगने और मिन्नतें करने के बाद 700 रुपये लेने का आरोप लगाया। मामले में सीएचसी प्रभारी डॉ. राजवीर सिंह का कहना है कि अस्पताल में प्रसूता एवं तीमारदारों से रुपये नहीं लिए जाते हैं। ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर किसी से रुपये मांगे गए हों तो हमसे शिकायत करें। जांच कराई जाएगी।