फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case of death of French tourist reached Ministry of Culture investigation team formed

UP: संस्कृति मंत्रालय तक पहुंचा फ्रांसीसी पर्यटक की मौत का मामला, जांच टीम हुई गठित; पता लगाएंगे हादसे का कारण

Sat, 23 Sep 2023 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 09:33 AM IST
सार

फ्रांस की पर्यटक अस्मा की मौत के बाद प्रशासन की जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है, तो वहीं अब ये मामला संस्कृति मंत्रालय भी पहुंच गया है। वहां से भी इस प्रकरण की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है। 
 

विज्ञापन
Case of death of French tourist reached Ministry of Culture investigation team formed
अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक में फ्रांस की पर्यटक अस्मा की मौत और समय से इलाज नहीं मिलने का मामला संस्कृति मंत्रालय तक पहुंच गया है। एएसआई व प्रशासन की रिपोर्ट के बाद महानिदेशक पर्यटन एवं संस्कृति ने प्रकरण की जांच के लिए संयुक्त महानिदेशक के नेतृत्व में 3 सदस्यीय टीम गठित की गई है। यह टीम संभवत: शनिवार या रविवार को फतेहपुर सीकरी पहुंचकर घटना की जांच करेगी। एएसआई कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी। घटना के कारणों की जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेंगी। दूसरी ओर, पुरातत्व विभाग ने अपनी रिपोर्ट भेजी मंत्रालय को भेज दी है।

विज्ञापन


आगरा के स्मारकों का होगा सेफ्टी ऑडिट
फतेहपुर सीकरी हादसे के बाद जिलाधिकारी ने महानिदेशक पर्यटन एवं संस्कृति को भेजी गई रिपोर्ट में आगरा के सभी स्मारकों के सेफ्टी ऑडिट कराए जाने की आवश्यकता बताई है। रिपोर्ट में स्मारकों पर उनके खुलने से लेकर बंद होने के समय तक एंबुलेंस, उनके गिरासू व खतरे वाले हिस्सों में पर्यटकों की आवाजाही को बंद करने सहित अन्य सुझाव दिए गए हैं। अब एएसआई की टीम स्मारकों का सेफ्टी ऑडिट करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फ्रांसीसी पर्यटक की मौत: सिर में फ्रेक्चर और 8 सेंटीमीटर का घाव, ऐसे गई अस्मा की जान; जानें कब क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की टीम ने रिपोर्ट की तैयार 
दूसरी ओर, प्रशासन की जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। एडीएम प्रोटोकॉल शेरी के नेतृत्व में फतेहपुर सीकरी पहुंची टीम में सीएमओ अरुण श्रीवास्तव व एसीपी ने स्मारक में हादसे के कारणों की जांच पड़ताल की। बयान दर्ज किए। लापरवाही किस स्तर से हुई। इन सभी बिंदुओं को लेकर रिपोर्ट जिलाधिकारी को शनिवार को दी जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें - UP: फ्रांसीसी पर्यटक की मौत पर अखिलेश यादव का सवाल- कहां है सरकार, बोले- तार-तार हो रही देश और प्रदेश की छवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed