फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case

आरआर हॉस्पिटल के चिकित्सकों पर केस दर्ज

Tue, 06 Sep 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
case
बेवर। गग्गरपुर नहर पुल के पास एक अपंजीकृत अस्पताल में प्रसव के दौरान सोमवार रात महिला की मौत के बाद परिजन ने हंगामा किया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। वहीं अस्पताल के चिकित्सकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिल्सड़ा निवासी सुमित कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर उसने पत्नी खुशबू को आर आर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। भर्ती होने के कुछ देर बाद उसे बताया गया कि बड़ा ऑपरेशन करना होगा और 25 हजार रुपये जमा करा लिए गए।
विज्ञापन

दोपहर में पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया। कुछ देर बाद पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद भी चिकित्सकों ने उसे धोखे में रखा। कहने के बावजूद रेफर नहीं किया। चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से खुशबू की मौत हो गई। जब इस बात की जानकारी परिजन को हुई, तब तक सभी चिकित्सक अस्पताल से भाग चुके थे। उक्त घटना के बाद परिजन ने अस्पताल में हंगामा भी किया गया था, इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। सुमित की तहरीर पर आर आर हॉस्पिटल के चिकित्सकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्पिटल की कमेटी करेगी जांच: सीएमओ
मैनपुरी। कस्बा बेवर में अपंजीकृत हॉस्पिटल में प्रसव के बाद जच्चा की मौत के मामले को सीएमओ डॉ.पीपी सिंह ने गंभीरता से लिया है। सीएमओ ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली है कि बेवर में एक महिला की अपंजीकृत अस्पताल में प्रसव के बाद मौत हुई है। इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। तीन एसीएमओ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी पूरे मामले की जांच कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपेगी। यदि हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के चल रहा था और लापरवाही से जच्चा की मौत हुई है तो संबंधित के विरुद्ध एफआईआर से लेकर हर संभव कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed