फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed in kidnapping of teenager

Agra News: किशोरी को अगवा करने के मामले में केस दर्ज

Tue, 28 Mar 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case filed in kidnapping of teenager
सहावर। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में उसकी मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें एक व्यक्ति को नामजद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को सर्विलांस की मदद लेकर किशोरी की बरामदगी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

किशोरी बीते 26 मार्च को शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश किया। इस दौरान पता चला कि गांव का ही राजवीर उसे अगवा कर अपने साथ ले गया है। किशोरी की मां ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं पुत्री को अगवा किए जाने का आरोप लगाते हुए, रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने राजवीर को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को किशोरी को बरामद करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल दौहरे ने बताया कि मामले को संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। शीघ्र ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed