{"_id":"67a63d5e0125c6445605aecd","slug":"case-filed-for-abetment-of-suicide-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-131624-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया
Fri, 07 Feb 2025 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
भोगांव (मैनपुरी)। मोहल्ला पथरिया में ससुरालीजन की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। इस मामले में मृतका की बहन ने पति सहित 9 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
झांसी के मोहल्ला मुकरियाना निवासी मुजम्मिल ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उन्होंने बहन तबस्सुम का निकाह भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला पथरिया निवासी शेखू के साथ किया था। निकाह के कुछ समय बाद से ही दहेज की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित किया जाने लगा। 50 हजार रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। बहनोई शेखू के संबंध किसी अन्य महिला के साथ थे। प्रताड़ना से तंग आकर 5 फरवरी की शाम को बहन तबस्सुम ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने मृतका की बहन की तहरीर के आधार पर पति शेखू, ससुर शब्बीर, जेठ अजमेरी, जेठानी रुकैया, नंद ताहिरा, नंदोई सज्जन सहित 9 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।