{"_id":"6045f2297242d1018d38a39f","slug":"case-filed-against-woman-for-tweeting-false-information-about-death-of-victim-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: दुष्कर्म पीड़िता की मौत की झूठी सूचना ट्वीट करने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: दुष्कर्म पीड़िता की मौत की झूठी सूचना ट्वीट करने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा
Mon, 08 Mar 2021 03:16 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Mar 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में तीन साल की दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की मौत की गलत सूचना मथुरा पुलिस के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करने वाली राष्ट्रीय आजाद पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष देविका सिंह के खिलाफ थाना बलदेव में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की मौत से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व थाना बलदेव के एक गांव में पड़ोस के नाबालिग ने तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद नाबालिग ही बच्ची को उसके घर यह कहकर छोड़ गया कि बदहवास यह गांव में पड़ी हुई थी। परिजनों ने नाबालिग के खिलाफ थाना बलदेव में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
बलदेव पुलिस ने दूसरे ही दिन आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बच्ची की डॉक्टरी भी कराई गई। रविवार को राष्ट्रीय आजाद पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष देविका सिंह ने मथुरा पुलिस के ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया। ट्वीट में बच्ची की मौके पर मौत होना बताकर पुलिस-प्रशासन को नाकाम करार दिया।
विज्ञापन
यह ट्वीट यूपी पुलिस, डीएम के अलावा भीम आर्मी के चीफ के अलावा दो लोगों को और किया। थाना बलदेव के एसआई बदन सिंह ने जिलाध्यक्ष देविका चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि साइबर टीम आरोपी महिला का पता लगाने में जुटी हुई है। जल्द ही गिरफ्तारी करके जेल भेजा जाएगा।