{"_id":"691cb250a6830cf7450faca6","slug":"case-filed-against-three-in-neeraj-murder-case-kasganj-news-c-175-1-kas1003-139679-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नीरज हत्याकांड में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नीरज हत्याकांड में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Tue, 18 Nov 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गांव जियाउद्दीनपुर में सोमवार शाम घर के बाहर बैठे नीरज कुमार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रकरण में युवक की मां ने उसके चाचा, चचेरे भाई और साले पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दी है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। मोबाइल नंबर की सीडीआर भी खंगाली जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जियाउद्दीन निवासी नीरज कुमार (25) पुत्र रूप किशोर हलवाई का काम करता था। सोमवार की शाम करीब 4 बजे घर के बाहर बैठा था। इस दौरान उसकी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद एएसपी सुशील कुमार और सदर सीओ आंचल चौहान ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
मृतक की शादी डेढ़ साल पहले सोरोंजी के फरीदनगर निवासी सुरभि से हुई थी। शादी के बाद से ही उनके बीच विवाद शुरू हो गया। करीब एक साल से उसका पत्नी से तलाक को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। इसके अलावा उसका चाचा लक्ष्मण से 9 बीघा पैतृक जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। मामले में मृतक की मां सर्वेश कुमारी ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें युवक के चाचा लक्ष्मण, चचेरे भाई रोहित और साले शैलेश पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि तीनों आरोपी सोमवार की शाम उनके घर आए और बाहर बैठे उनके बेटे को पत्नी से विवाद के चलते एकराय होकर गोली मार दी। उन्होंने और उनकी बेटी ऊषा ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सीओ सदर ने बताया कि मामले में मां की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें मामले की पूछताछ में लगी हुई है। संदिग्धों की निगरानी की जा रही है। मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाकर उसकी जांच की जा रही है।