{"_id":"649b2da20c01bf2d72053504","slug":"case-filed-against-the-accused-for-kidnapping-a-teenager-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-1099-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किशोरी को अगवा करने के मामले में आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किशोरी को अगवा करने के मामले में आरोपी पर केस दर्ज
Wed, 28 Jun 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को अगवा करने के मामले में किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक ने किशोरी की बरामदगी के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं। क्षेत्र के गांव से 24 जून की रात किशोरी अपने घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजन ने किशोरी की काफी तलाश की। तलाश करने के दौरान उसके पिता को जानकारी हुई कि चरन सिंह निवासी भिदौनी सोरों उनकी पुत्री को अगवा करके साथ ले गया है। किशोरी के पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी ने किशोरी को बरामद करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए हैं।
कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। आरोपी को भी गिरफ्तार जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। आरोपी को भी गिरफ्तार जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन