फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against six including district panchayat member

Agra News: जिला पंचायत सदस्य सहित छह पर केस दर्ज

Wed, 27 Aug 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Case filed against six including district panchayat member
मैनपुरी। मुजफ्फरनगर जिला कारागार में तैनात सिपाही अरुण कुमार को पीटकर जबरन कार में डालने की घटना में जिला पंचायत सदस्य राजेश खटीक व अन्य पांच आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

घटना 26 अगस्त 2025 की है। मैनपुरी जिला जेल परिसर आवास में रहने वाले अरुण कुमार वर्तमान में मुजफ्फरनगर जिला कारागार में तैनात हैं। अरुण का आरोप है कि वह छुट्टी पर परिवार के पास मैनपुरी आए थे। शाम करीब 5 बजे उन्हें जिला पंचायत सदस्य राजेश खटीक उर्फ नीरज कुमार ने ईशन नदी पुल पर बुलाया। जब वह पहुंचे तो राजेश के साथ सुनील कुमार, शिवम, राहुल राज उर्फ सनी और जतिन एक वाहन में मौजूद थे। आरोप है कि इन सभी ने उन्हें जबरन गाड़ी में डाला और पिस्टल दिखाकर पीटा। राजेश खटीक के घर में बंद कर दिया। वहां उनकी वर्दी फाड़ दी गई और उन्हें दोबारा पीटा गया। आरोपियों ने उनसे 11 लाख रुपये की पुरानी मांग को लेकर जान से मारने की धमकी भी दी। सुरेंद्र नाम का एक व्यक्ति, जो राजेश का भाई बताया जा रहा है, वह भी मारपीट में शामिल था।
विज्ञापन

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित अरुण कुमार की शिकायत पर मैनपुरी कोतवाली सदर में केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed