{"_id":"62a95f09149cd97cab700e27","slug":"case-filed-against-owner-of-online-gaming-app-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: ऑनलाइन गेमिंग एप के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, यूजर्स को बनाया धोखाधड़ी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ऑनलाइन गेमिंग एप के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, यूजर्स को बनाया धोखाधड़ी का शिकार
Wed, 15 Jun 2022 09:54 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 15 Jun 2022 09:54 AM IST
सार
आगरा में ऑनलाइन गेमिंग एप के माध्यम से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक यूजर की शिकायत पर एप संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब संचालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
थाना सिकंदरा आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा में ऑनलाइन गेमिंग एप दानी दाता के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में एक यूजर ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। ऑनलाइन गेमिंग एप का कार्यालय दिल्ली में है। पुलिस टीम एप संचालित करने वालों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि दहतोरा निवासी दिलीप ने शिकायत की। इसमें कहा कि मोबाइल पर दानी दाता एप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया था। इस एप में एक जून को एक हजार रुपये जमा किए थे। इसमें ऑनलाइन गेम खेलना था।
विज्ञापन
दिलीप ने गेम खेलकर एक हजार रुपये जीत लिए। छह जून से एप चालू नहीं हो रहा है। उसकी जानकारी में और भी लोग थे, जिन्होंने यह एप डाउनलोड कर रखा था। उनसे बात करने पर पता चला कि वह भी इसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। इस पर एप के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन