फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against mother, son and daughter-in-law after falling from the roof

बेटे और बहू की करतूत: बुजुर्ग मां के साथ की मारपीट, फिर छत से दिया धक्का; अस्पताल में कराई गई भर्ती

Thu, 30 Nov 2023 02:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 30 Nov 2023 02:00 PM IST
सार

जिस मां ने जन्म दिया, बेटा उसी की जान के पीछे पड़ गया। पत्नी के साथ मिलकर पहले मां के साथ मारपीट की। इसके बाद बुजुर्ग मां को छत से धक्का दे दिया। छत से गिरकर बुजुर्ग महिला घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Case filed against mother, son and daughter-in-law after falling from the roof
बुजुर्ग महिला (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद के सिरसागंज में कौरारा रोड निवासी एक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के छोटे पुत्र ने अपने बड़े भाई व भाभी पर मां के साथ मारपीट करने और छत से धक्का देकर फेंकने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिरसागंज नगर के कोरारा रोड निवासी मोहनीश यादव ने पुलिस को अपनी तहरीर में बताया कि वह गुडगांव रहता है। सिरसागंज में एक ही मकान में उसके तीन भाई अलग-अलग हिस्से में रहते हैं। 25 नवंबर की रात करीब आठ बजे उसके भाई आशीष यादव और उसकी पत्नी सुमन ने गेट खुलवाकर उसकी मां मिथलेश के साथ मारपीट की और छत से नीचे धक्का मार दिया। जिससे मिथेलश देवी के हाथ पैरों में गम्भीर चोटें आईं हैं। उपचार के लिए मिथलेश देवी को फिरोजाबाद भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


मोहनीश यादव ने बताया कि उसे फोन पर जानकारी मिली, जिसके बाद वो घर पहुंचा। फिरोजाबाद अस्पताल से मां को उपचार के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मोहनीश की तहरीर पर आशीष और उसकी पत्नी पर सुमन पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कासगंज: दुल्हन की विदाई के बाद हुआ ऐसा विवाद, दूल्हे के पिता और मामा की हुई धुनाई; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed