{"_id":"5e885bf38ebc3e72bf40845c","slug":"case-filed-against-former-mla-for-black-marketing-of-ration-in-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown Agra: राशन की कालाबाजारी करने पर पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown Agra: राशन की कालाबाजारी करने पर पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 04 Apr 2020 03:51 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Apr 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
आगरा में गरीबों के लिए आए राशन की कालाबाजारी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा फंस गए हैं। इन पर गरीबों के 59 कुंतल राशन की कालाबाजारी करने पर थाना सदर में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
कंट्रोल रूम में राशन की दुकान न खुलने की शिकायत पर आपूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार को सुल्तानपुरा नगर क्षेत्र ताजगंज स्थित राशन डीलर भगवान सिंह की दुकान पर छापा मारा। भगवान सिंह बसपा विधायक रह चुके हैं। छापे के वक्त इनकी दुकान बंद थी।

पूर्ति निरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने फोन कर इनको बुलाया। टीम को मौके पर 2.50 कुंतल चावल मिला और गेहूं का स्टाक नहीं था। विभागीय वेबसाइट के मुताबिक इनके यहां पर अप्रैल माह का 48.03 कुंतल गेहूं और 32.02 कुंतल चावल और मार्च का स्टाक 17.28 कुंतल गेहूं और 11.52 कुंतल चावल दर्शा रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
59 कुंतल राशन नहीं मिला
एक अप्रैल को 65.31 कुंतल गेहूं, 45.54 कुंतल चावल होना चाहिए। इसमें से 28.41 कुंतल गेहूं और 18.94 कुंतल चावल का वितरण कर दिया गया था। इनके पास स्टाक में 36.90 कुंतल गेहूं और 24.60 कुंतल चावल होना चाहिए।
इस तरह से 59 कुंतल राशन नहीं मिला। इसकी रिपोर्ट बनाकर आपूर्ति विभाग ने जिलाधिकारी के यहां रिपोर्ट कराने की अनुमति मांगी। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने इनके खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
डीएसओ उमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि पूर्व विधायक भगवान सिंह की राशन की दुकान पर 36.90 कुंतल गेहूं और 22.10 कुंतल चावल कम पाया गया है, इसकी कालाबाजारी करने पर मुकदमा दर्ज करा दिया है।