फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against eight accused in assault and firing case

Agra News: मारपीट फायरिंग के मामले में आठ आरोपियों पर केस

Fri, 07 Nov 2025 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Case filed against eight accused in assault and firing case
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला आशा में मेड़ काटने के विवाद में बृहस्पतिवार को दो पक्ष के लोगों के बीच मारपीट व फायरिंग के मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घिरोर के गांव नगला आशा निवासी अरविंद और बिजेंद्र पक्ष के बीच हत्या के मामले को लेकर चली आ रही रंजिश ने बृहस्पतिवार को संघर्ष का रूप ले लिया था। दोनों पक्ष के बीच कई राउंड फायरिंग हुई थी, जिससे करीब एक घंटा तक गांव में दहशत का माहौल बना रहा था। नगला आशा में हुई घटना के बाद पुलिस सर्तकता बरत रही है। एक पक्ष से सावित्री देवी ने केस दर्ज कराया है, आरोप लगाया कि गांव के सतेंद्र, बिजेंद्र, जीतू और नारायण स्वरूप से मुकदमे की रंजिश चल रही है। इन लाेगों ने ससुर की हत्या कर दी थी। सतेंद्र व नारायण स्वरूप कुछ समय पहले ही जेल से छूट कर आए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर जब पति खेत में पानी लगा रह थे, तभी नामजद लोगों ने खेत की मेड़ काटने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज की, जान से मारने की नीयत से फायर किए। जान से मार डालने की धमकी दी। दूसरे पक्ष से नीरज देवी ने केस दर्ज कराया, आरोप लगाया कि वह खेत पर काम कर रही थी। तभी अरविंद ने आकर गाली गलौज की। विरोध करने पर परिवार के अखलेश, शैलेंद्र विवेचक ने तमंचा से फायर करना शुरू कर दिए।
विज्ञापन

हाथापाई भी की गई। थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed