फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against bus driver on court's order

Agra News: न्यायालय के आदेश पर बस चालक पर केस दर्ज

Mon, 28 Apr 2025 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 28 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Case filed against bus driver on court's order
करहल। मीठेपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के मामले में न्यायालय के आदेश पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जनपद जालौन के गांव परसाना निवासी राजू ने पुलिस को बताया कि 16 जनवरी को वह पत्नी सावित्री देवी के साथ बस में यात्रा कर रहे थे। बस जब थाना क्षेत्र में मीठेपुर चौकी क्षेत्र में पहुंची। तभी बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए खडे़ ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में बैठे यात्री घायल हो गए। पत्नी का पैर टूट गया। थाने में उनकी शिकायत पर केस दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




घर से लापता किशोर मिला, परिजन के सुपुर्द किया
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव विघरई से लापता हुआ किशोर पुलिस ने सकुशल ढूंढ कर परिजन के सुपुर्द कर दिया। गांव विघरई निवासी करण कुमार शनिवार को घर से लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी जब पता नहीं लगा तो परिजन ने थाने में सूचना दी थी। तभी से पुलिस किशोर की तलाश कर रही थी। देर शाम पुलिस ने किशोर को कल्होर बॉर्डर के पास से ढूंढ निकाला। थाने लाकर पूछताछ की और परिजन के आने के बाद उनकी सुपुदर्गी में दिया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजन के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed